कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के मिर्जापुर गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने बाइक सवार के मदद से इलाज के लिए सीएचसी में लाया। जहां घायल किशोर कि पहचान मिर्जापुर गांव निवासी बंसलाल साहनी का 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।ड्युटी पर तैनात डॉक्टर राम-लखन पंडित ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।
