समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत सोरमार पंचायत के वार्ड नंबर 10 में विगत 5 दिनो से नल जल योजना से पानी सप्लाई बंद है।जिससे वार्ड के लोगो को पीने के शुद्ध पानी की परेशानी हो रही है।वही वार्ड के लोगो को घरेलू कार्यों में भी परेशानी उठानी पड़ती है।इस बाबत अब तक किसी भी जन प्रतिनिधि का इसपर कोई ध्यान नहीं जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश मिश्रा ने नाराजगी जताई है।