Transcript Unavailable.

विश्व भर में, जिस प्रकार डायबिटीज जैसे घातक बीमारी कि समस्या से परेशान है। ठीक उसी प्रकार हजारीबाग वासियों भी डायबिटीज के कारण परेशान है। ऐसी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए।आशीष सहाय ने असहाय जरूरतमंदों को जांच की सुविधा यानी 1000 एक हजार शुगर मशीन बांटने का लक्ष्य रखे हैं। बता दें कि श्री सहाय ने इसके पूर्व में पांच सौ शुगर मशीन का वितरण कर चुके हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए। शुक्रवार को हजारीबाग स्थित ढेंगूरा पंचायत के ग्राम डामोडीह में केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया! रजिस्ट्रेशन के बाद हजारीबाग के वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय के सौजन्य से हजारीबाग नगर के हर वार्ड एवं, हजारीबाग के लोकल गांव में ऐसे व्यक्ति जिनका शुगर है। वैसे व्यक्तियों को डॉ मोरपेन व ग्लुको वन शुगर जांच मशीन बिल्कुल मुफ्त में वितरण करेंगे। जिसका सारा खर्च आशीष सहाय के द्वारा दिया जाएगा।  इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपील करते हुए कहा कि जिनका डायबिटीज है वो अपना पैथोलॉजी रिपोर्ट आधार कार्ड के फोटो कॉपी में मोबाइल नंबर लिखकर हुरहुरू चौक के दुर्गा मंडप के समीप निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें।       

हजारीबाग जिला योगा संघ के सदस्यों का चयन और विस्तार किया गया।झील कैफेटेरिया परिसर में महासचिव रविन्द्र कुमार और संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा की अध्यक्षता में वार्षिक बैठक किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से भैया मुरारी सिन्हा को संरक्षक, राकेश गुप्ता को अध्यक्ष, रुचि कुजूर को कार्यकारी अध्यक्ष,रविंद्र कुमार को महासचिव बनाया गया,अनूप राजेश लकड़ा ,बहादुर राम,अशोक कुमार सिंह ,रीना कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त सचिव के रूप में ज्ञानोदय कुमार एवं अभिषेक कुमार सिंह को बनाया गया,रेणु कुमारी कोषाध्यक्ष,शत्रुंजय कुमार एवं विकास कुमार दास कार्यकारी समिति सदस्य बनाया।बैठक में निर्णय लिया गया कि योगा को स्पोर्ट्स के रूप बढ़ावा दिया जाय जिला अवस्थित सभी विद्यालयों में योगा प्रतियोगिता आयोजित किया जाय साथ में जिला योगा टीम बना कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व के लिए तैयार किया जाय।योगा को आम जनमानस में जागरूकता के लिए भी योगा कैम्प का भी आयोजन किया जाय।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दिया गया है। तीर्थ यात्री का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए निकल पडा है। शुक्रवार को जनता दल युनाइटेड के प्रदेश सचिव सह समाजसेवी राकेश गुप्ता ने अपने हजारीबाग आवासीय परिसर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व फ्रेंड्स ग्रुप के संरक्षक भैया अभिमन्यु प्रसाद, पूर्व उपमहापौर आनंद देव, वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष भास्कर शर्मा, अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल के मनोज गोयल, पंकज साहा, पवन रावत, राजकिशोर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुस्तक अहमद, राजीव कुमार, राजीव गुप्ता उर्फ ​​लड्डू गोपाल सतीश चंद्र प्रसाद, निसंत कुमार बबलू, अजय दास, अजय वर्मा, विवेक सिंह, कृष्ण गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, मुन्ना जैन, सचिन कुमार, जीतु यादव, अभिषेक सिंह, आशीष निधि प्रियम कुमार एवं काव्या ने समाजसेवी राकेश गुप्ता को बुके भेंटकर स्वागत व अभिनंदन कर यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी। यात्रा में समाजसेवी राकेश गुप्ता के साथ निखिल खंडेलवाल, भरत गुप्ता, पंकज साहा, नवजोत कुमार, शेखर, कृष्णा एवं छोटी रवाना हुए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

  1 जुलाई 2022 को ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वाधान में बाबा ए कौम भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल कयूम अंसारी एवं भारत के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद अंसारी की यौमे पैदाइश ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग के जिला महासचिव तौफीक रजा के आवास पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी की अध्यक्षता में मनाई गई ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आमिर अफजल, प्रदेश महासचिव गुलाम यजदानी एवं सलीम रजा , कटकमसांडी के पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मिस्बाह उल इस्लाम, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह कोषाध्यक्ष मो. बाबर अंसारी, मो. माशूक अंसारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कुरान खानी एवं फातिहा खानी का आयोजन किया गया एवं उनके लिए दुआएं की गई । जिला अध्यक्ष मोहम्मद काजीम अंसारी की तबीयत खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके लेकिन उनके द्वारा भेजे गए संदेश को मीडिया प्रभारी सबा करीब ने पढ़ा।  विभिन्न वक्ताओं ने देश के लिए शहीद हुए अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की कारगुजारियो का विस्तृत चर्चा किया विभिन्न वक्ताओं ने कहा की अब्दुल कयूम अंसारी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने जिन्ना के द्विराष्ट्र नीति का विरोध किया था एवं उनके विरुद्ध चुनाव लड़कर 6 सीटों पर विजय प्राप्त किया था । बिहार के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बनने का गौरव उन्हें प्राप्त है। उन्होंने मोमिनो के उत्थान के लिए मोमिन कॉन्फ्रेंस को अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। एकमत से मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी सदस्यों ने झारखंड सरकार से मांग की के इन भारत के सपूतों को कक्षा के सिलेबस में शामिल किया जाए जिससे लोग अब्दुल कयूम अंसारी एवं अब्दुल हमीद अंसारी के जीवन को जाने और उससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हों। अब्दुल कयूम अंसारी की मेहनत का ही फल है कि आज अंसारी बिरादरी अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया। मोमिनो के शैक्षणिक आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया आगे चलकर उन्होंने मोमिन कॉन्फ्रेंस को एक सामाजिक संगठन के रूप में विकसित किया एवं राजनीतिक मान्यता को समाप्त करवा दिया जिससे निस्वार्थ भावना से जुड़कर लोग मुंह मीनू की उत्थान के लिए काम करें। कार्यक्रम को शिक्षक नुरुल हुदा, महासचिव तौफीक रजा, मोहम्मद फिरोज , मो. निजाम, अधिवक्ता मो. सिराज, उपाध्यक्ष मो. आफताब आलम ने संबोधित किया। उक्त  वक्ताओं के अतिरिक्त कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सबा करीम, मो. इमरान, मो. इफ्तेखार आलम, मो. रहीम भाई, अमन मुजम्मिल, अनवारूल मो. महताब आलम, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री,झारखंड द्वारा स्थानीय पीडब्ल्यूडी चौक में स्थापित नवनिर्मित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बडी संख्या में एकत्रित हुए आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होने कहा की आदिवासी समाज,सभ्यता और अस्मिता के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर सिद्धू कान्हु चांद भैरव के योगदानों को यह राज्य हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री सिद्धू कान्हु की जन्मस्थली साहिबगंज के भोगनाडीह से हेलिकॉप्टर के माध्यम हजारीबाग पहुंचे,भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आए लोगो से मिले एवम सिद्धू कान्हु की प्रतीमा का अनावरण किया। उन्होने कहा की पीडब्ल्यूडी चौक अब सिद्धू कान्हु चौक के नाम से जाना जाएगा। इस कार्यक्रम मे हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बरही विधायक उमा शंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, आयुक्त, डीआईजी, डीडीसी, पुलिस अधीक्षक, अपरसमहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य जिलास्तरीय पदाधकारी समेत बडी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक तैयारिया दुरुस्त थी एवम सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। इस कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, झामुमो नेत्री रुचि कुजूर, सरना समिति अध्यक्ष महेंद्र बेक, रमेश कुमार हेम्ब्रोम, नीरज कुमार बेसरा, बबलू मुर्मू, सुनील लकड़ा, मथुरा हेम्ब्रोम, बंधन इक्का, बीणा उरांव, लालजी सोरेन, रूपन मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू, सुरेश टूडू, महादेव हेम्ब्रोम, दिनेश बेसरा, जगदीश टुडू, कमाल कुरैशी, मो. इजहार, साजिद अली खान सहित हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड के हॉस्पिटल चौक स्थित विवेकानंद सेवा आश्रम विद्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वीडियो संजय कुमार कुमारी सीओ रामबालक कुमार चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य गजा नंद मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।