1 जुलाई 2022 को ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वाधान में बाबा ए कौम भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अब्दुल कयूम अंसारी एवं भारत के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित अब्दुल हमीद अंसारी की यौमे पैदाइश ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग के जिला महासचिव तौफीक रजा के आवास पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी की अध्यक्षता में मनाई गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आमिर अफजल, प्रदेश महासचिव गुलाम यजदानी एवं सलीम रजा , कटकमसांडी के पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मिस्बाह उल इस्लाम, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह कोषाध्यक्ष मो. बाबर अंसारी, मो. माशूक अंसारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कुरान खानी एवं फातिहा खानी का आयोजन किया गया एवं उनके लिए दुआएं की गई । जिला अध्यक्ष मोहम्मद काजीम अंसारी की तबीयत खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके लेकिन उनके द्वारा भेजे गए संदेश को मीडिया प्रभारी सबा करीब ने पढ़ा। विभिन्न वक्ताओं ने देश के लिए शहीद हुए अब्दुल हमीद एवं अब्दुल कयूम अंसारी की कारगुजारियो का विस्तृत चर्चा किया विभिन्न वक्ताओं ने कहा की अब्दुल कयूम अंसारी एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने जिन्ना के द्विराष्ट्र नीति का विरोध किया था एवं उनके विरुद्ध चुनाव लड़कर 6 सीटों पर विजय प्राप्त किया था । बिहार के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बनने का गौरव उन्हें प्राप्त है। उन्होंने मोमिनो के उत्थान के लिए मोमिन कॉन्फ्रेंस को अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। एकमत से मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी सदस्यों ने झारखंड सरकार से मांग की के इन भारत के सपूतों को कक्षा के सिलेबस में शामिल किया जाए जिससे लोग अब्दुल कयूम अंसारी एवं अब्दुल हमीद अंसारी के जीवन को जाने और उससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हों। अब्दुल कयूम अंसारी की मेहनत का ही फल है कि आज अंसारी बिरादरी अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया। मोमिनो के शैक्षणिक आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया आगे चलकर उन्होंने मोमिन कॉन्फ्रेंस को एक सामाजिक संगठन के रूप में विकसित किया एवं राजनीतिक मान्यता को समाप्त करवा दिया जिससे निस्वार्थ भावना से जुड़कर लोग मुंह मीनू की उत्थान के लिए काम करें। कार्यक्रम को शिक्षक नुरुल हुदा, महासचिव तौफीक रजा, मोहम्मद फिरोज , मो. निजाम, अधिवक्ता मो. सिराज, उपाध्यक्ष मो. आफताब आलम ने संबोधित किया। उक्त वक्ताओं के अतिरिक्त कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी सबा करीम, मो. इमरान, मो. इफ्तेखार आलम, मो. रहीम भाई, अमन मुजम्मिल, अनवारूल मो. महताब आलम, सहित अन्य लोग शामिल थे।
