विश्व भर में, जिस प्रकार डायबिटीज जैसे घातक बीमारी कि समस्या से परेशान है। ठीक उसी प्रकार हजारीबाग वासियों भी डायबिटीज के कारण परेशान है। ऐसी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए।आशीष सहाय ने असहाय जरूरतमंदों को जांच की सुविधा यानी 1000 एक हजार शुगर मशीन बांटने का लक्ष्य रखे हैं। बता दें कि श्री सहाय ने इसके पूर्व में पांच सौ शुगर मशीन का वितरण कर चुके हैं। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए। शुक्रवार को हजारीबाग स्थित ढेंगूरा पंचायत के ग्राम डामोडीह में केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया! रजिस्ट्रेशन के बाद हजारीबाग के वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय के सौजन्य से हजारीबाग नगर के हर वार्ड एवं, हजारीबाग के लोकल गांव में ऐसे व्यक्ति जिनका शुगर है। वैसे व्यक्तियों को डॉ मोरपेन व ग्लुको वन शुगर जांच मशीन बिल्कुल मुफ्त में वितरण करेंगे। जिसका सारा खर्च आशीष सहाय के द्वारा दिया जाएगा।  इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपील करते हुए कहा कि जिनका डायबिटीज है वो अपना पैथोलॉजी रिपोर्ट आधार कार्ड के फोटो कॉपी में मोबाइल नंबर लिखकर हुरहुरू चौक के दुर्गा मंडप के समीप निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें।