हजारीबाग जिला योगा संघ के सदस्यों का चयन और विस्तार किया गया।झील कैफेटेरिया परिसर में महासचिव रविन्द्र कुमार और संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा की अध्यक्षता में वार्षिक बैठक किया गया,जिसमें सर्वसम्मति से भैया मुरारी सिन्हा को संरक्षक, राकेश गुप्ता को अध्यक्ष, रुचि कुजूर को कार्यकारी अध्यक्ष,रविंद्र कुमार को महासचिव बनाया गया,अनूप राजेश लकड़ा ,बहादुर राम,अशोक कुमार सिंह ,रीना कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त सचिव के रूप में ज्ञानोदय कुमार एवं अभिषेक कुमार सिंह को बनाया गया,रेणु कुमारी कोषाध्यक्ष,शत्रुंजय कुमार एवं विकास कुमार दास कार्यकारी समिति सदस्य बनाया।बैठक में निर्णय लिया गया कि योगा को स्पोर्ट्स के रूप बढ़ावा दिया जाय जिला अवस्थित सभी विद्यालयों में योगा प्रतियोगिता आयोजित किया जाय साथ में जिला योगा टीम बना कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व के लिए तैयार किया जाय।योगा को आम जनमानस में जागरूकता के लिए भी योगा कैम्प का भी आयोजन किया जाय।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।