जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो सह राज्यसभा सांसद गुरुवार को विष्णुगढ़ पहुंचते हैं उनका भव्य स्वागत विष्णुगढ़ प्रखंड जदयू कमेटी के द्वारा किया गया श्री महतो एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे प्रोजेक्ट हाई स्कूल बनासो के मैट्रिक टॉपर नरेश मरांडी को उनके घर पहुंच कर सम्मानित करते हैं पढ़ाई लगन से करने के लिए हौसला अफजाई की।स्वागत समारोह में प्रदीप कुमार महतो पवन प्रताप सिंह चमन स्वर्णकार वीरेंद्र कुमार मीना देवी अनिल सिंह मिथिलेश सिंह ललित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पेलावल उत्तरी व दक्षिणी पंचायत भवन मे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पेलावल दक्षिणी पंचायत से शबनम परवीन उप मुखिया बनी। वहीं पेलावल उत्तरी पंचायत से मो. अयूब उप मुखिया का चुनाव मे जीत हासिल किया। पेलावल दक्षिणी मे शबनम परवीन नौ मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तनीशा परवीन को पराजित किया। जबकि तनीश परवीन को आठ मत प्राप्त हुए। वहीं पेलावल उत्तरी मे मो.अयूब को दस मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी मो.जावेद को मात्र तीन मत हासिल हुए। शपथ समारोह में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वेदवंती कुमारी द्वारा दोनो पंचायत के मुखिया क्रमश: नूरजहां व मुखिया मो. एखलाक को शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद वार्ड सदस्यो को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
21 जून मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विष्णुगढ़ मुखिया पूनम कुमारी दास l चौथा में मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब के नेतृत्व में वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई बताते चलें कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा आईसीसी मुख्यालय पर 16 जून को दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक करवाई किया गया तथा पक्षपात पूर्ण रवैया को अपनाते हुए सम्मन जारी कर विगत कई दिनों से गलत तरीके से पूछताछ कर परेशान किए जाने के विरोध में विष्णुगढ़ कांग्रेस कमेटी के द्वारा रोड़ मार्च निकाला गया तथा भाजपा एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी के द्वारा की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार सुरेंद्र मिश्रा जिला सचिव गणपत स्वर्णकार नरेश प्रसाद सिंह शफीक आलम रमजान अंसारी तैयब अंसारी अफताब अलम अशोक रविदास मुख्तार अंसारी ताहिर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के कई सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हजारीबाग परिसदन से बगोदर सोना पहरी जाने के क्रम मे झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विष्णुगढ़ सात मिल चौक पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन में शनिवार को नवनिर्वाचित मुखिया चेतलाल महतो एवं सभी वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही उप मुखिया का चुनाव में दौलत महतो को 6 वोट मिले।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत में बीते दिन मुखिया वार्ड सदस्य को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया निर्वाचित पदाधिकारी सह सीओ रामबालक कुमार के मौजूदगी में पंचायत सचिवालय में उप मुखिया का चुनाव हुआ जिसमें 18 वार्ड सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए।जिसमें करीम अंसारी को 9वोट प्राप्त कर विजय हुए एवं प्रीति कुमारी को 8 वोट में संतोष करना पड़ा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को मनरेगा एक्ट के तहत रोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विष्णुगढ़ पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पूनम कुमारी दास एवं रोजगार सेवक मदन कुमार के संयुक्त प्रयास से 27 श्रमिकों के बीच नए जॉब कार्ड वितरण किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
