विष्णुगढ़ राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई बताते चलें कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा आईसीसी मुख्यालय पर 16 जून को दिल्ली पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक करवाई किया गया तथा पक्षपात पूर्ण रवैया को अपनाते हुए सम्मन जारी कर विगत कई दिनों से गलत तरीके से पूछताछ कर परेशान किए जाने के विरोध में विष्णुगढ़ कांग्रेस कमेटी के द्वारा रोड़ मार्च निकाला गया तथा भाजपा एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी के द्वारा की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार सुरेंद्र मिश्रा जिला सचिव गणपत स्वर्णकार नरेश प्रसाद सिंह शफीक आलम रमजान अंसारी तैयब अंसारी अफताब अलम अशोक रविदास मुख्तार अंसारी ताहिर अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
