10 जून को हुई रांची की घटना को ध्यान में रखते हुए विष्णुगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था आपसी प्रेम भाईचारे के साथ रहे आपसी सौहार्द ना बिगड़ने दें पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गांव के मामले को पंचायत में ही सुलझाने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता गंगाधर महतो महेंद्र कुमार महतो अनुराग देव अरविंद लहकार शंभू नाथ पांडे दिलेर आजाद मोहम्मद मुस्तकीम रफीक आलम रित्विक मिश्रा उत्तम कुमार महतो राजेंद्र कुमार महतो राजू श्रीवास्तव कपिलदेव चौधरी गुरु प्रसाद साव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के 4 पंचायतों में नवनिर्वाचित मुखिया उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को निर्वाचि पदाधिकारी co रामबालक कुमार हुआ वीडियो संजय कुमार कौनगाड़ी के देखरेख में उप मुखिया का चुनाव बुधवार को संपन्न हुई साथ ही नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
उपायुक्त ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सिक्योरिटी जागरूकता एक महत्वपूर्ण विषय है इसलिए सभी डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतना आवश्यक है। डिजिटल युग में चीजें आसान हुई हैं लेकिन जानकारी के अभाव में खतरे भी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा की साइबर क्राइम से जुड़े ज्यादा मामले घरेलू महिलाएं व बच्चों में देखे जाते है अपराधी प्रवृत्ति के लोग इन्हें टारगेट करते हैं। इसीलिए किसी भी परिस्थिति में पर्सनल डिटेल फोन के माध्यम से साझा ना करें साथ ही दूसरों को भी इस ओर प्रेरित करें।इस कार्यक्रम में डीएसपी आरिफ इकराम में साइबर क्राइम से जुड़े मामलों,उनके सुरक्षात्मक उपाय एवं जानकारियों एवं उनके विभिन्न अवयवों को विस्तारपूर्वक समझाया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत एवं कूसुंभा पंचायत में उप मुखिया का चुनाव मंगलवार को हुआ जिसमें कुसुंभा पंचायत के बाबू चंद हेंब्रोम को 7 मत प्राप्त हुए एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा को 6 मत मिले। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइलवाणी संवाददाता राजेश्वर महतो ने जानकारी दी की चानो उत्कर्मित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को कक्षा एक से आठवीं तक के कुल 539 विद्यार्थियों के बीच 781297 रुपए का वितरण चानो पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया गीता देवी एवं पंचायत समिति सदस्य खेमिया देवी ने संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक कर्मी उपस्थित थे
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर थाना परिसर बीआरसी परिसर में सोमवार 12 जून को बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर समाधान चाइल्ड लाइन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे बाल श्रम पर रोक लगाने को लेकर जगह-जगह पोस्टर पर्ची वितरण करते हुए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने बताया कि थाना प्रभारी जगलाल मुंडा इस क्षेत्र में 15 महीना तक अपने सराहनीय योगदान दिए।मृदुभाषी श्री मुंडा का स्थानांतरण बरही हो जाने पर स्थानीय लोगों समेत वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के सदस्यों ने गहरी दु:ख प्रकट किए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र खरकी एवं चानो पंचायत में चल रहे मनरेगा के तहत आम बागवानी पीएम आवास अंबेडकर आवास डोभा निर्माण समेत अन्य महात्मा गांधी रोजगार गारंटी एक्ट के तहत पूर्ण एवं अपूर्ण सभी तरह के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शनिवार को किए।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से वीडियो संजय कुमार कोंगरी बीपीओ राजेश कुमार पंचायत सेवक रोजगार सेवक समेत बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मी मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कटकमसांडी प्रखण्ड के पेलावल में नव निर्मित विश्वकर्मा मंदिर के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गुरूवार के शाम विश्वकर्मा मंदिर से आजादनगर तक बाजे गाजे के साथ निकली। शोभा यात्रा में सैकड़ो महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए। बनारस से आई गायिका ने धार्मिक गीत गाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर विवश किया। शोभा यात्रा में सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार वीरू पूजा समिति अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, बैजनाथ विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, भरत राणा, पूरन विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, मनीष ठाकुर, बबलू गुप्ता, लक्ष्मी विश्वकर्मा, कीर्तन विश्वकर्मा, राजू पासवान, प्रेम सोनी, पूजन विश्वकर्मा, पवन ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, रामचन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र राणा, मिथिलेश सिंहा, सुधीर सिंहा आदि सैकड़ों शामिल थे ।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिशनगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया चेतलाल महतो एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के प्रतिपूर्ति भत्ता का वितरण किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
