कटकमसांडी प्रखण्ड के पेलावल में नव निर्मित विश्वकर्मा मंदिर के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य  शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गुरूवार के शाम विश्वकर्मा मंदिर से आजादनगर तक बाजे गाजे के साथ  निकली। शोभा यात्रा में सैकड़ो महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए। बनारस से आई गायिका ने धार्मिक गीत गाकर श्रद्धालुओ को झूमने पर विवश किया।                       शोभा यात्रा में सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार वीरू पूजा समिति अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, बैजनाथ विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, भरत राणा, पूरन विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, मनीष ठाकुर, बबलू गुप्ता, लक्ष्मी विश्वकर्मा, कीर्तन विश्वकर्मा, राजू पासवान, प्रेम सोनी, पूजन विश्वकर्मा, पवन ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, रामचन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र राणा, मिथिलेश सिंहा, सुधीर सिंहा आदि सैकड़ों शामिल थे ।