उपायुक्त ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर सिक्योरिटी जागरूकता एक महत्वपूर्ण विषय है इसलिए सभी डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतना आवश्यक है। डिजिटल युग में चीजें आसान हुई हैं लेकिन जानकारी के अभाव में खतरे भी बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा की साइबर क्राइम से जुड़े ज्यादा मामले घरेलू महिलाएं व बच्चों में देखे जाते है अपराधी प्रवृत्ति के लोग इन्हें टारगेट करते हैं। इसीलिए किसी भी परिस्थिति में पर्सनल डिटेल फोन के माध्यम से साझा ना करें साथ ही दूसरों को भी इस ओर प्रेरित करें।इस कार्यक्रम में डीएसपी आरिफ इकराम में साइबर क्राइम से जुड़े मामलों,उनके सुरक्षात्मक उपाय एवं जानकारियों एवं उनके विभिन्न अवयवों को विस्तारपूर्वक समझाया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।