विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो बाजार टांड़ समीप शहीद रामधनी मंडल का 40 वां शहादत दिवस मनाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा बालक विद्यालय के समीप नवनिर्मित पैक्स गोदाम में गुरुवार को धान बीज केंद्र पैक्स का उद्घघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ किए।
विष्णुगढ़ प्रखंड में मंगलवार को एक हाईवा ट्रक ने बिजली के खंभे को ठोकर मारने से तार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे आज विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली गुल रही इसे आम जनजीवन काफी प्रभावित रहा समाचार प्रसारित किये जाने तक रात्रि 8:30 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी कार्य प्रगति में है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत स्थित सनराइज कोचिंग सेंटर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य के विष्णुगढ़ प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश्वर महतो जानकारी देते हैं की पूर्वी क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल ने विजय जुलूस निकालें कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पैतृक आवास अम्बा टांड़ से जोबर बंदखारो समेत कई गांव का भ्रमण किया।साथ ही साथ जोबर पंचायत के मुखिया जेठालाल कैलाश महतो पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम गुरुवार देर शाम को घोषित किया गया 24 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पद के लिए जनता ने किन-किन को आशीर्वाद दिया पूरी खबर जानने के लिए मोबाइल वाणी टच करें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल अवस्थित आजादनगर में समाजसेवी शाने अहमद ने भारत मेडिकल (केमिस्ट व ड्रगिस्ट) का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया। आगे कह रहे है कि इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक फरहा फातमी ने बताया कि इस मेडिकल के खुलने से आसपास सहित हजारीबाग चतरा मुख्य पथ से गुजरने वाले लोगों को काफी सहुलियत होगी। लोगों को औसत, सस्ते व उचित दामों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यहां 24 घंटे चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल में भरपूर दवाएं उपलब्ध रहेगी। ताकि दवाएं ढूंढने के लिए मरीजों को दूर दूर तक भटकना नहीं पड़े। मौके पर फरहा फातमी, फहीमा एकेडेमी के सेकेरेट्री अहमद अली, अल्तमस कासमी, काज़ी-ए-शरियत हजारीबाग मुफ्ती सनाउल्लाह कासमी, मकीनुद्दीन अंसारी, फतीन अंसारी, फिरोज अंसारी, अशरफ अली, हसरत अली, अनवर अली कमरुल होदा, अनवर खान सहित आसपास के दर्जनों प्रबुद्धजन व शहरी व ग्रामीण उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेशवर महतो ने जानकारी दी कि विष्णुगढ़ प्रखंड में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।24 पंचायत के 312 मतदान केंद्र में सुरक्षाबलों के जवान की मौजूदगी में मतदाताओं में काफी उत्साह देखते हुए जमकर मतदान हुई।विष्णुगढ़ प्रखंड में 113648 वोटरों में 77344 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियासी देवी से हुई।प्रियासी देवी कहती है कि पंचायत चुनाव में युवाओं और महिलाओं को भाग लेनी चाहिए।ये अपने पंचायतों में होने वाले कामों के बारे में जानकारी रखती है और वो पंचायत में होने वाले समस्याओं के बारे में चर्चा करती है।इन्हे अपने ग्राम के लिए ऐसा मुखिया चाहिए जो पढ़ा लिखा हो और ग्रामीण क्षेत्र का विकास करने में कार्य करने वाला हो।
