झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल अवस्थित आजादनगर में समाजसेवी शाने अहमद ने भारत मेडिकल (केमिस्ट व ड्रगिस्ट) का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया। आगे कह रहे है कि इस मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक फरहा फातमी ने बताया कि इस मेडिकल के खुलने से आसपास सहित हजारीबाग चतरा मुख्य पथ से गुजरने वाले लोगों को काफी सहुलियत होगी। लोगों को औसत, सस्ते व उचित दामों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यहां 24 घंटे चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल में भरपूर दवाएं उपलब्ध रहेगी। ताकि दवाएं ढूंढने के लिए मरीजों को दूर दूर तक भटकना नहीं पड़े। मौके पर फरहा  फातमी, फहीमा एकेडेमी के सेकेरेट्री अहमद अली, अल्तमस कासमी,  काज़ी-ए-शरियत हजारीबाग मुफ्ती सनाउल्लाह कासमी, मकीनुद्दीन अंसारी, फतीन अंसारी, फिरोज अंसारी, अशरफ अली, हसरत अली, अनवर अली कमरुल होदा, अनवर खान सहित आसपास के दर्जनों प्रबुद्धजन व शहरी व ग्रामीण उपस्थित थे।