10 जून को हुई रांची की घटना को ध्यान में रखते हुए विष्णुगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था आपसी प्रेम भाईचारे के साथ रहे आपसी सौहार्द ना बिगड़ने दें पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गांव के मामले को पंचायत में ही सुलझाने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता गंगाधर महतो महेंद्र कुमार महतो अनुराग देव अरविंद लहकार शंभू नाथ पांडे दिलेर आजाद मोहम्मद मुस्तकीम रफीक आलम रित्विक मिश्रा उत्तम कुमार महतो राजेंद्र कुमार महतो राजू श्रीवास्तव कपिलदेव चौधरी गुरु प्रसाद साव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।