झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ने बताया कि विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर थाना परिसर बीआरसी परिसर में सोमवार 12 जून को बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर समाधान चाइल्ड लाइन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे बाल श्रम पर रोक लगाने को लेकर जगह-जगह पोस्टर पर्ची वितरण करते हुए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
