कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू कर दिया गया है। तीर्थ यात्री का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए निकल पडा है। शुक्रवार को जनता दल युनाइटेड के प्रदेश सचिव सह समाजसेवी राकेश गुप्ता ने अपने हजारीबाग आवासीय परिसर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व फ्रेंड्स ग्रुप के संरक्षक भैया अभिमन्यु प्रसाद, पूर्व उपमहापौर आनंद देव, वर्ल्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष भास्कर शर्मा, अमरनाथ सेवा शक्ति मंडल के मनोज गोयल, पंकज साहा, पवन रावत, राजकिशोर अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुस्तक अहमद, राजीव कुमार, राजीव गुप्ता उर्फ लड्डू गोपाल सतीश चंद्र प्रसाद, निसंत कुमार बबलू, अजय दास, अजय वर्मा, विवेक सिंह, कृष्ण गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, मुन्ना जैन, सचिन कुमार, जीतु यादव, अभिषेक सिंह, आशीष निधि प्रियम कुमार एवं काव्या ने समाजसेवी राकेश गुप्ता को बुके भेंटकर स्वागत व अभिनंदन कर यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी। यात्रा में समाजसेवी राकेश गुप्ता के साथ निखिल खंडेलवाल, भरत गुप्ता, पंकज साहा, नवजोत कुमार, शेखर, कृष्णा एवं छोटी रवाना हुए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
