विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपूरा ग्राम पंचायत के जंगल क्षेत्र में लायंस क्लब के द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण के संरक्षण एवं जंगल से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग विष्णुगढ़ क्षेत्र में वर्षा के अभाव में किसान मायूस हो रहे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर आमजनो से मिली एवं उनकी समस्याओं को जाना। साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग 3 दर्जन से अधिक आवेदन आए। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में बीपीएल, धान का समर्थन मूल्य,एएनएम नियुक्ति,जमीन,पीएम आवास,अधिग्रहण,रोजगार,मनरेगा,भूमि, म्यूटेशन, रजिस्ट्री,राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजा, पेंशन,भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए तथा उन आवेदनों को मार्क कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के आदेश दिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री चंद्र किशोर उरांव की अध्यक्षता में हजारीबाग वन्यप्राणी प्रमंडल अंतर्गत आनेवाले कुल छः संरक्षित क्षेत्र हजारीबाग, कोडरमा, लावालौंग, गौतम बुद्धा, पारसनाथ एवं तोपचांची वन्यप्राणी आश्रयणी पारिस्थिकी संवेदनशील क्षेत्र के अनुश्रवण सम्बंधित गठित समिति की बैठक आज (मंगलवार) को आयुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में सदस्य सचिव निगरानी समिति-सह-वन प्रमंडल पदाधिकारी अवनीश कुमार चौधरी के द्वारा इको सेंसेटिव जोन में वर्णित प्रोहिबिटेड, रेगुलेटेड और प्रमोटेड एक्टिविटीज के विषय में विस्तृत रूप से स्पष्ट करते हुए कहा गया कि सम्बंधित अधिकारी इको संवेदी क्षेत्र की जानकारी अवश्य रखें ताकि गांव या क्षेत्र चिन्हित करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर ग्राम में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के महिला प्रकोष्ठ की एक आम सभा आहूत की गई सभा की अध्यक्षता अर्जुन कुमार मेहता ने किया वहीं मंच संचालन जिला महासचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ने किया। सभा में प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। सभा में उपस्थित हजारीबाग जिला प्रभारी जगदीश महतो ने अपने वक्तव्य में झारखंड सरकार की कमियां गिनाई एवं महिलाओं को उनके हक की लड़ाई के लिए आगे आने को कहा। वहीं जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता ने अपने संबोधन में शराबबंदी एवं नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया सभा में अन्य वक्ताओं में जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन पटेल, प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह, कार्यसमिति सदस्य यासीन अंसारी, भीम मेहता, शंकर महतो, सुमन कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा ने सुनीता कुमारी उर्फ खुशबू को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनयन किया एवं अपने संबोधन में कहा कि खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में पार्टी के जिला महिला प्रकोष्ठ को बल मिलेगा और अपनी समस्याओं को लेकर महिलाओं को खुशबू जी की अगुवाई में भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन के लिए प्रेरित किया। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष खुशबू ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जो जिम्मेवारी प्रदेश के द्वारा जिले में सौंपी गई है उसका मैं ईमानदारी से निर्वाह करूंगी वहीं जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार मेहता ने कटकमसांडी प्रखंड के लिए निर्मल साव का मनोनयन कर उन्हें दायित्व सौंपकर कमेटी का गठन का निर्देश दिया। सभा में भारी संख्या में महिलाएं आसपास के गांव से एवं शहर से उपस्थित रहे महिलाओं में मुख्य रूप से सुनीता कुमारी, पार्वती देवी, उमा देवी, वीणा देवी, भाग्यादेवी, गुंजा देवी, मीना कुमारी, नीतू कुमारी, चंदा देवी, गीता देवी, रेशमी देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में आयोजित जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति (DTCCC) की बैठक-सह-धूम्रपान मुक्त घोषणा समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में उपायुक्त सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा धूम्रपान मुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया गया तथा उपायुक्त द्वारा हजारीबाग शहर को धूम्रपान मुक्त बनाए रखने की अपील की गई। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार के द्वारा सभी 24 जिलो में चलाए जा रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा-2003 की विभिन्न धाराओ के अनुपालन की स्थिति जानने हेतु झारखंड स्वास्थ्य मिशन के द्वारा समय समय पर स्वतंत्र एजेंसी से अनुपालन सर्वेक्षण कराया जाता है, तथा उस अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर COTPA -2003 की धारा 4 (सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध) के अनुपालन की बेहतर स्थिति के अनुसार जिलों को धूम्रपान मुक्त घोषित किया जाता है | राज्य के 5 जिलों यथा राँची, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, रामगढ एवं खूँटी तथा जमशेदपुर शहर को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित किया जा चुका है | श्री मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2003 में भारतीय संसद द्वारा पारित कोटपा अधिनियम के सफल क्रियान्वयन के कारण देश में तंबाकू नियंत्रण पर काफी हद तक सफलता प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान करना एक खतरनाक आदत है जहां छोटे-छोटे बच्चे हैं वहां तो स्थिति और भी अधिक नाजुक बन जाती है। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाए जाने के काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। हर स्तर पर तंबाकू नियंत्रण के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग मिला है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सरकार के सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संस्थानों एवं मीडिया जगत का इस अभियान को चलाने में काफी सहयोग मिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने समस्त जिले वासियों से अपील करते हुए कहा की धूम्रपान मुक्त शहर के बाद अब हमलोगों को अपने सम्पूर्ण जिले को धूम्रपान मुक्त बनाते हुए तम्बाकू मुक्त जिला बनाने की मुहिम शुरू करनी है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उपायुक्त ने तम्बाकू नियंत्रण हेतु जिले में गठित त्रिस्तरीय छापामार दस्ते के सभी सदस्यों को शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के अंदर अवस्थित सभी तम्बाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को हटवाते हुए नियमित रूप से छापामारी करने का निर्देश दिया। *उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आज हजारीबाग को राज्य का आठवां धूम्रपान मुक्त शहर घोषित किया गया।* उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि हजारीबाग को धूम्रपान मुक्त शहर घोषित करते हुए मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। इस कार्य हेतु उपायुक्त द्वारा जिले की आम जनता, शैक्षणिक संस्थानों, सहयोगी संस्था सीड्स, जिले के तमाम मीडियाकर्मी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी, पुलिस विभाग के सभी पदाधिकारी सहित सभी जिले वासियों को धन्यवाद एवं बधाई दिया। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान को सफल करने के लिए और अधिक प्रयास करनी होगी। समाज के आम लोगों के बीच जाकर तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए इसपर पूर्ण नियंत्रण लगाने हेतु कार्य करने होंगे। लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करना होगा। उपायुक्त श्रीमती सहाय ने जिला वासियो से अपील किया है कि आप तंबाकू से तैयार होने वाले सभी पदार्थों यथा बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, हुक्का इत्यादि को छोड़े क्योंकि इनके द्वारा अनेक बीमारियां होती हैं। आप सभी के सहयोग से हजारीबाग शहर धूम्रपान मुक्त शहर घोषित हुआ है। अब हम लोगों का प्रयास होगा कि जिला को तंबाकू मुक्त जिला बनाने हेतु हम सब मिलकर प्रयास करेंगे हमें आशा है कि इस अभियान में हम अवश्य सफल होंगे। सिविल सर्जन डॉ एस पी सिंह ने सभी प्रतिभागियो का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय ने कहा कि जिले के सभी चिन्हित स्थानों पर प्रवर्तन दलों के द्वारा समय-समय पर छापेमारी की जाएगी ताकि हजारीबाग जिला धूम्रपान मुक्त रहे एवं जल्द ही तंबाकू मुक्त अवस्था प्राप्त कर पाए । मौके पर उपायुक्त के अलावे सिविल सर्जन एस पी सिंह,जिला सूचना जन-सम्पर्क पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, जिला परामर्शी, तम्बाकू नियंत्रण कोषांग एवं सीड्स के पदाधिकारीयों सहित अन्य उपस्थित थे।
झामुमो नेत्री रुचि कुजूर के नेतृत्व में आजाद नगर मिल्लत कालोनी वासियों ने विद्युत महाप्रबंधक से किया मुलाकात बिजली समस्या से लगातार कई वर्षों से जूझ रहे आजाद नगर और मिल्लत कॉलोनी मोहल्ले वासियों ने झामुमो नेत्री रुचि कूजूर के नेतृत्व में हजारीबाग विद्युत प्रमंडल के नव पदस्थापित महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से मुलाकात कर विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से बहाल करने को लेकर अपनी मांग रखी और इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए विद्युत महाप्रबंधक से इसका हल निकालने की अपील किया। श्री सिन्हा ने सभी समस्याओं को बारीकी से सुना और विद्युत संबंधी समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए विभागीय स्तर पर इन समस्याओं को दूर कर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की बात कही। महाप्रबंधक ने इस मौके पर सभी बिजली उपभोक्ताओं से जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए समय पर बिजली भुगतान करने की अपील भी किया। इस क्षेत्र में बरसों से बिजली समस्या से जूझ रहे मोहल्ले वासियों ने विद्युत महाप्रबंधक का आभार जताया साथ ही उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर अनूप राजेश लकड़ा, अली मुराद खान( छोटू खान) मो. नवाब, मो. बिलाल, मो. मारूफ, बबलू खान, साबिर, मुन्ना खान, मो. दिलरोज, कैप्टन, मो. खालिद, मुराद खान (बॉबी) मो. नईम (मिंटू) सन्नी, हामिद खान, सोनू खान आदि शामिल थे।
चौपारण प्रखंड में बरसात आते ही कई सड़कों पर पानी भर जाता है। शनिवार रविवार को हुई बारिश से चौपारण प्रखंड के कई ग्राम की मुख्य सड़क में भी पानी भर गया और पूरा रास्ता दलदल में बदल गया।
कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल मुहल्ला उतरी शिवपुरी कृष्णा नगर वासियों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर जेपीएससी में पूजा कुमारी ने छठा रैंक प्राप्त की वहीं इंटर में स्नेहा कुमारी जिला टॉपर की दोनों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य मंजू नंदिनी व भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू ने फूल माला अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया मौके पर मुख्य अतिथि किशोरी राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि पूजा कुमारी ने जेपीएससी में छठवां रैंक लाकर हजारीबाग ही नहीं पूरे राज्य का मान सम्मान को बढ़ाया है मैं आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास करता हूं की ईमानदारी पूर्वक जनसमस्याओं का निपटारा करेंगी इस सम्मान समारोह में सदर विधायक मनीष जायसवाल को शामिल होना था लेकिन उनके पिता श्री का तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित ना हो सके वहीं जीप सदस्य मंजू नन्दनी ने सम्बंधित करते हुए कही की कृष्णा नगर की इन दोनों बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत व लग्न से इस मुकाम हासिल की है जो युवा युवतियों को काफी प्रेरित करती है व जेपीएससी में सफल अभ्यर्थी पूजा कुमारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही की लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी पूर्वक लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयास किया जाय तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिल सकती है मै इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करूंगी इस कार्यक्रम में पूजा की माँ पूर्णिमा कुमारी मामा टी एन साहू,संजीव कुमार सिंह,मनीष ठाकुर, सुनील सिंह, रविंद्र कुमार सिंह गोविंद सिंह,शिवनंदन प्रसाद ने बारी-बारी से लोगों को संबोधित किया मौके पर पल्सर सा रमेश राम मुंद्रिका देवी सुनीता देवी रूबी देवी दीपक वर्णवाल,नेहा कुमारी, महावीर साव,बबिता जायसवाल, सबिता जायसवाल,मुनिता देवी,इंदु देवी,राजेन्द्र साव,पंचम राज,भोला ठाकुर, सूरज शुक्ला,उदय कुमार,रोहित कुमार,मनोज जायसवाल,अनिल दांगी,दिलीप सिन्हा विकाश सोनी,कैलाश राम ,उपस्थित रहें ।
