कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर ग्राम में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के महिला प्रकोष्ठ की एक आम सभा आहूत की गई सभा की अध्यक्षता अर्जुन कुमार मेहता ने किया वहीं मंच संचालन जिला महासचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ने किया। सभा में प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष आशा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। सभा में उपस्थित हजारीबाग जिला प्रभारी जगदीश महतो ने अपने वक्तव्य में झारखंड सरकार की कमियां गिनाई एवं महिलाओं को उनके हक की लड़ाई के लिए आगे आने को कहा। वहीं जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता ने अपने संबोधन में शराबबंदी एवं नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया सभा में अन्य वक्ताओं में जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन पटेल, प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह, कार्यसमिति सदस्य यासीन अंसारी, भीम मेहता, शंकर महतो, सुमन कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा ने सुनीता कुमारी उर्फ खुशबू को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनयन किया एवं अपने संबोधन में कहा कि खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में पार्टी के जिला महिला प्रकोष्ठ को बल मिलेगा और अपनी समस्याओं को लेकर महिलाओं को खुशबू जी की अगुवाई में भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन के लिए प्रेरित किया। नव मनोनीत जिला अध्यक्ष खुशबू ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जो जिम्मेवारी प्रदेश के द्वारा जिले में सौंपी गई है उसका मैं ईमानदारी से निर्वाह करूंगी वहीं जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार मेहता ने कटकमसांडी प्रखंड के लिए निर्मल साव का मनोनयन कर उन्हें दायित्व सौंपकर कमेटी का गठन का निर्देश दिया। सभा में भारी संख्या में महिलाएं आसपास के गांव से एवं शहर से उपस्थित रहे महिलाओं में मुख्य रूप से सुनीता कुमारी, पार्वती देवी, उमा देवी, वीणा देवी, भाग्यादेवी, गुंजा देवी, मीना कुमारी, नीतू कुमारी, चंदा देवी, गीता देवी, रेशमी देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।