झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 01-05-24 को बताया कि उन्होंने 26 -04 -24 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें उन्होंने हर घर नल योजना के तहत मार्मो ,सारुखुदर ,चौघड़िया , खारकी ,कुसुम्भा ,गोविंदपुर व अन्य पंचायतों में ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस सन्दर्भ में स्थानीय ग्रामीण निवासी गिरिलाल महतो ने बताया कि इन -चार महीने पहले पानी का मोटर खोलकर ले जाने की शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस ख़बर को राजेश्वर महतो द्वारा फेसबुक व लोकल वाट्सप ग्रुप में सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद सम्बंधित अधिकारीयों ने समस्या को संज्ञान में लेकर मोटर की तकनिकी खराबी का निवारण किया जिससे ग्रामीणों की पेयजल की समस्या दूर हुई। इस कार्य के लिए ग्रामीण मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 18 अप्रैल को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर दिनांक 13 अप्रैल को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि छठ घाटों की सफाई नहीं होने से 14 अप्रैल को होने वाले पहले अर्ग में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए 14 अप्रैल तक छठ घाटों की सफाई की जानी चाहिए। इस खबर को गीता सिंह जागर पालिका के वरिष्ठ पदाधिकारी विपिन जी एवं सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर समस्या से अवगत कराया। अधिकारी द्वारा समस्या को संज्ञान में लेकर छठ घाटों की सफाई करा दी गयी। जिससे स्थानीय जनता खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

1 अप्रैल से जनसुनवाई का समय बदल जाएगा इसका समय सुबह 7:00 से दोपहर के 12:00 तक ही निर्धारित किया गया, विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हजारीबाग सदर ब्लॉकसे संवाददाता राजकुमार मेहता झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं की चुनावी वादा निभाएगी तेलंगाना सरकार होगी जातिगत जनगणना |

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत उच्चाघना बुचीहीर स्थित गोवर्धन महतो का घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था इस खबर को मोबाइल वाणी में प्रमुखता से चलकर ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में जीने को विवश शीर्षक लगाकर चलाया गया तथा कई जनप्रतिनिधियों व व्हाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड करके सुनाया गया जिसका व्यापक असर पड़ा। 25 जनवरी को विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पूजा अर्चना व फीता काटकर किया। मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो पूर्व मुखिया मुनीलाल महतो दुलारचंद महतो लोचन महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इन्होने दिनांक 19/01/2023 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की बढ़ती ठंड और शीतलहर से आम लोग परेशान थे, लोगो का ठंड से जीना मुहाल हो गया था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता गीता सिंह ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित नगर निगम के सिटी मैनेजर को शेयर किया। सिटी मैनेजर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत शहर में 5 जगहों पर लोगो को ठंड और शीतलहर से राहत दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था की । समस्या का समाधान होने से गीता सिंह बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है।

झारखण्ड राज्य, हज़ारीबाग़ जिला से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, इन्होने कुछ दिनों पहले मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि, "गीता खुद हज़ारीबाग़ के सदर हॉस्पिटल गई थीं, जहां इन्होने देखा की दूर दूर से आये हुए ग़रीब और असहाय मरीज़ों के पास ठंढ से बचने की कोई सुविधा नहीं थी। तथा लोगों से बात करने पर उन्होंने कहा की मरीज़ रूम में रहते हैं लेकिन उनके साथ आये हुए परिजन को बाहर ही ठंढ में रात गुज़ारनी पड़ती है।". इस ख़बर को फ़ौरन ही मोबाइल वाणी पर प्रसारित करने के साथ ही उसी समय सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन से गीता के द्वारा मरीज़ों के परिजनों के लिए अलाव की मांग की गई। तथा मोबाइल वाणी पर चल रहे ख़बर को अधिकारियों के साथ साझा किया।ख़बर का सकारात्मक असर देखने को मिला, सोमवार को ही अलाव की व्यवस्था करा दी गई तथा लोग अलाव के आगे गर्मी में बैठे देखे गए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.