झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 01-05-24 को बताया कि उन्होंने 26 -04 -24 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें उन्होंने हर घर नल योजना के तहत मार्मो ,सारुखुदर ,चौघड़िया , खारकी ,कुसुम्भा ,गोविंदपुर व अन्य पंचायतों में ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस सन्दर्भ में स्थानीय ग्रामीण निवासी गिरिलाल महतो ने बताया कि इन -चार महीने पहले पानी का मोटर खोलकर ले जाने की शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इस ख़बर को राजेश्वर महतो द्वारा फेसबुक व लोकल वाट्सप ग्रुप में सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद सम्बंधित अधिकारीयों ने समस्या को संज्ञान में लेकर मोटर की तकनिकी खराबी का निवारण किया जिससे ग्रामीणों की पेयजल की समस्या दूर हुई। इस कार्य के लिए ग्रामीण मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 18 अप्रैल को बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर दिनांक 13 अप्रैल को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि छठ घाटों की सफाई नहीं होने से 14 अप्रैल को होने वाले पहले अर्ग में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए 14 अप्रैल तक छठ घाटों की सफाई की जानी चाहिए। इस खबर को गीता सिंह जागर पालिका के वरिष्ठ पदाधिकारी विपिन जी एवं सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर समस्या से अवगत कराया। अधिकारी द्वारा समस्या को संज्ञान में लेकर छठ घाटों की सफाई करा दी गयी। जिससे स्थानीय जनता खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इन्होने दिनांक 19/01/2023 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की बढ़ती ठंड और शीतलहर से आम लोग परेशान थे, लोगो का ठंड से जीना मुहाल हो गया था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता गीता सिंह ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर सम्बंधित नगर निगम के सिटी मैनेजर को शेयर किया। सिटी मैनेजर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत शहर में 5 जगहों पर लोगो को ठंड और शीतलहर से राहत दिलाने के लिए अलाव की व्यवस्था की । समस्या का समाधान होने से गीता सिंह बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बोडोम बाजार से गीता सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि बोडोम बाजार के वार्ड 26 में सफाई नहीं हो रही थी। नालियाँ गन्दगी से भरी पड़ी हुई थी। इस ख़बर को वार्ड 26 निवासी अमन कुमार द्वारा 15 अक्टूबर को मोबाइल वाणी में प्रसारित किया गया। जिसके बाद ख़बर को सम्बंधित विभाग में फॉरवर्ड किया गया। सिटी मैनेजर राजीव रंजन ,स्वच्छता के वरिष्ठ पदाधिकारी नगर निगम सहायक अभियंता आनंद भूषण ,सफाई कर्मी दीपक गोस्वामी से ख़बर को साझा किया गया। जिसके बाद अधिकारियों ने ख़बर को संज्ञान में लेकर नालियों की सफ़ाई करवा दी। साथ ही स्वच्छता की दृष्टि से कूड़ा दान की भी व्यवस्था कर दी गई है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.