वैश्विक महामारी कोरोना के समय दर्द निवारक दवाइयों में एक बारगी 50 प्रतिशत मूल्य बढ़ाने का मंजूरी दी गई है। औषधि मूल्य निर्धारण विनयक एनपीए ने शुक्रवार को कहा कि उसने दर्द निवारक दवाओं के मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी दी है इसके तहत रेंटेडिन ओमेप्राजोल रोबीप्राजोल फैमोटीडीन आइबुप्रोफेन इकोस्प्रिन डिस्प्रिन डाइक्लोफेनिक पायरोसिकम इत्यादि हजारों दवाइयां है जो दर्द निवारण में काम आती है इससे सर्जरी विभाग मेडिसिन विभाग हृदय विभाग मिर्गी अल्सर पेन किलर मासिक धर्म से संबंधित मांसपेशियों में हड्डी के दर्द दवाइयां महंगी हो जाएगी। उक्त बातें डॉ आरसी प्रसाद मेहता अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग उत्तरी छोटानागपुर झारखंड ने कही उन्होंने कहा कि अभी महामारी और लॉकडाउन के कारण निम्न और मध्यम वर्ग न्यूनतम स्तर पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं किसी तरह से जी रहे हैं 50 प्रतिशत मूल्य के वृद्धि के बाद देश में हाहाकार मचेगा महंगाई बढ़ेगा । गरीब महंगाई के कारण इलाज नहीं करा पाएंगे। बिना इलाज के मौत के मुंह में चले जाएंगे। जिसका जिम्मेदार केंद्र सरकार के गरीब विरोधी नीति होगा।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास गिरिडीह जाने के क्रम में विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में स्वर्गीय टेकलाल महतो के आदमकद प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किए
विष्णुगढ़ स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बरसात के दिनों में कुएं का जल स्तर बढ़ जाता है। जिससे दूषित जल पीने से बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छ भारत मिशन की ओर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलसहियाओं के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। भेलवारा अलपीटो खरना समेत अन्य गांव के कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। समाचार लिखे जाने तक 60 कुआं में दवा डाला गया है ।शेष बचे हुए कुओं में जल सहिया के माध्यम से गांव तक दवा पहुंचाया जाएगा ।उक्त जानकारी स्वच्छ भारत मिशन प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी उमेश कुमार ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिया।
जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग की जिला कमेटी की एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन पटेल ने किया बैठक में मुख्य रूप से स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान खोलने की मांग सरकार से रखी गई कहा गया कि जब 50 की संख्या में कॉविड मापदंड के सरकारी आदेश का पालन करते हुए शादी समारोह एवं बसों का परिचालन हो सकता है कोई स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान कोविड-19 के सरकारी मापदंडों को पालन करते हुए खोलने का आदेश दिया जाए प्राइवेट विद्यालयों का एक लंबे समय से बंद होने के कारण प्राइवेट विद्यालयों के हजारों शिक्षक राज्य में बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं साथ ही शिक्षा व्यवस्था संपूर्ण रूप से चरमरा गई है ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में संसाधन के अभाव में शामिल नहीं हो पा रहे हैं झारखंड सरकार से जदयू मांग करती है कि गरीब परिवार के सभी बच्चों को एंड्राइड मोबाइल उपलब्ध कराया जाए एवं वैक्सीन की किल्लत को शीघ्र दूर किया जाए बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव मिथिलेश सिंह जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर प्रदेश अल्पसंख्यक के महासचिव रोमी सलूजा जिला सचिव गुलशन राज मामून रशीद रोहित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के एनएच 100 भेलवारा पंचायत में कुर्मी समाज के लोगों के द्वारा हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पद पर कार्यरत डीएफओ सौरभ कुमार चंद्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ श्री चंद्रा के माथे पर पीला गमछा व पगड़ी बांधकर किया गया उसके बाद उपस्थित लोगों ने गले में गमछा डाल कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में सभी कार्यों के लिए हमेशा समर्पित भावना से सेवा करूंगा। स्वागत समारोह में पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल राम लाल महतो सुशील महतो हीरामन महतो थानेश्वर महतो नकुल महेंद्र दुष्यंत महतो रवि कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत अंतर्गत सड़क किनारे स्थित नावाटांड में गुरुवार को 8 वर्षीय रिया कुमारी पिता सुनील महतो का मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रिया कुमारी गोविंदपुर खुर्द की रहने वाली थी किसी कार्यक्रम में शरीक होने नावा टांड अपने नाना गुलाब महतो के घर आई हुई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत के दोबटीया टोला में हूल दिवस के अवसर पर सिद्धू कानू मुर्मू पर आधारित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।नाटक प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित करवाए। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ झूमर गायन किये। उपस्थिति लोगों ने ऐसे वीर महापुरुष के कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में नई सोच व जागरूकता फैलती है ।यह कार्यक्रम सिद्धू कानू जुवन गांव ता सेचेद असडा एवं भारत जकात मांझी परगना के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुई। इस अवसर पर दिनेश टुडू शिक्षक रमेश टूडू महादेव मुर्मू सुरेश राम मुकेश टूडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग के मटवारी कृष्णापुरी स्थिति झामुमो कार्यालय में हूल क्रांति दिवस के मौके पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए झामुमो जिला समिति हज़ारीबाग के द्वारा श्रधंजलि सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव के नेतृत्व में किया गया। शंभूलाल यादव ने हूल क्रांति के शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
वर्तमान परिवेश में आत्मरक्षा की उच्चतम तकनीक से सी0सु0बल के कमाण्डों को प्रशिक्षित करने के मूल उद्देश्य और इज़राईली आत्मरक्षा प्रणाली - क्राव-मागा के महत्व को समझते हुए राकेश अस्थाना, महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल की दूरदृष्टि को यथार्थ करने के प्रयास में रवि गाँधी, महानिरीक्षक, टी सी एण्ड एस, के दिशा-निर्देशन में क्राव-मागा, सैन्य आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण इज़रायली प्रणाली में महारत हासिल करवाने के लिए छह दिनों से कमांण्डों प्रशिक्षकों का गहन प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।बता दें कि, यह आत्मरक्षा तकनीक एक मिश्रित मार्शल आर्ट है, जो गुथ्थम-गुथ्था की लड़ाई और जापानी कूडो लडाई कला का मिश्रण है। यह प्रशिक्षण 24 जून 2021 से आरम्भ हुआ और प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं ने प्रतिदिन निंरतर 14 धटें इस कला का गहन अभ्यास किया, प्रशिक्षण का विधिवत समापन 30 जून 2021 को हुआ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड में भाजपा झामुमो झारखंड आदिवासी संथाल समिति प्रखंड इकाई के तत्वाधान में हूल दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सिद्धू कानू मुर्मू के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया गया उसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं सिद्धू कानू मुर्मू के जीवन पर प्रकाश डाला गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
