जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग की जिला कमेटी की एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन पटेल ने किया बैठक में मुख्य रूप से स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान खोलने की मांग सरकार से रखी गई कहा गया कि जब 50 की संख्या में कॉविड मापदंड के सरकारी आदेश का पालन करते हुए शादी समारोह एवं बसों का परिचालन हो सकता है कोई स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान कोविड-19 के सरकारी मापदंडों को पालन करते हुए खोलने का आदेश दिया जाए प्राइवेट विद्यालयों का एक लंबे समय से बंद होने के कारण प्राइवेट विद्यालयों के हजारों शिक्षक राज्य में बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं साथ ही शिक्षा व्यवस्था संपूर्ण रूप से चरमरा गई है ज्यादातर बच्चे ऑनलाइन शिक्षा में संसाधन के अभाव में शामिल नहीं हो पा रहे हैं झारखंड सरकार से जदयू मांग करती है कि गरीब परिवार के सभी बच्चों को एंड्राइड मोबाइल उपलब्ध कराया जाए एवं वैक्सीन की किल्लत को शीघ्र दूर किया जाए बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव मिथिलेश सिंह जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर प्रदेश अल्पसंख्यक के महासचिव रोमी सलूजा जिला सचिव गुलशन राज मामून रशीद रोहित कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।