विष्णुगढ़ स्वास्थ्य विभाग की पहल पर बरसात के दिनों में कुएं का जल स्तर बढ़ जाता है। जिससे दूषित जल पीने से बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छ भारत मिशन की ओर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलसहियाओं के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया गया। भेलवारा अलपीटो खरना समेत अन्य गांव के कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। समाचार लिखे जाने तक 60 कुआं में दवा डाला गया है ।शेष बचे हुए कुओं में जल सहिया के माध्यम से गांव तक दवा पहुंचाया जाएगा ।उक्त जानकारी स्वच्छ भारत मिशन प्रखंड समन्वयक पदाधिकारी उमेश कुमार ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिया।
