विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ाहरियारा पुराना मनसा मंदिर तेली मोहल्ला एवं बाजार टांड काली मंदिर सड़क के जर्जर का पुनर्निर्माण का शिलान्यास सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने नारियल तोड़कर किया ।इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि विष्णुगढ़ मेरी मातृभूमि है इसकी सेवा करने का सौभाग्य मिला है चहुमुँखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ बाजार टांड स्थित काली मंदिर परिसर में सुखा खाद्य सामग्री वितरण किया गया।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का दो दिवसीय प्रांतीय वर्चुअल कार्यशाला संपन्न हो गया। चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में पंचकोशीय साधना की भूमिका विषयक इस दो दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता शांतिकुंज के केंद्रीय जोनल समन्वयक डॉ ओपी शर्मा ने मनोमय कोश पर संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास में पंचकोशीय साधना का विशेष महत्व है। मनुष्य मन के अनियंत्रित होने से गिरता है। मन को नियंत्रण करने एवं सफल जीवन के लिए शारीरिक गति एवं मन को केंद्रित करना जरूरी है, जिसे ही योग कहते हैं। मन को केंद्रित करने के लिए अभ्यास एवं वैराग्य की जरूरत है,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
चौपारण प्रखंड के सिंघरावाँ मोड़ में 'हरियाली दूत' के नाम से प्रसिद्ध दिनेश साव ने एक कार्यक्रम आयोजित कर 1001 पौधों का वितरण किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के गालहोबार पर में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के सहयोग से ऑनलाइन कोविड-19 के बारे में लोगों को जागरूक किया गया साथ ही वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई ।इस कार्यक्रम में कई लोगों ने भाग लिया और आसपास पड़ोसियों को प्रेरित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चौपारण सामुदायिक अस्पताल में 18+ आयुवर्ग को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज मिलना शुरू हुआ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्पेस्टिक मानसिक विकलांग आवासीय, विद्यालय,फॉरेस्ट कॉलोनी हुरहुरू हज़ारीबाग में समाजसेवी सह झामुमो नेत्री रुचि कुजुर ने हाल ही में कोविड के कारण उनकी माँ सरोज डादेल की मृत्यु पर उनकी याद में सरोज डादेल फाउंडेशन के तहत रुचि कुजुर और उनके सहयोगीयों ने मिलकर कलमी आम के वृक्ष का पौधरोपण किया साथ मे बच्चों के लिए मास्क और बिस्किट इत्यादि का पैकेट विद्यालय की काउंसेलर पम्मी कुमारी को प्रदान किया। ,,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी पश्चिमी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 68 वां पुण्यतिथि बीपी मेमोरियल स्कूल बिष्णुगढ़ एवं अचलजमु में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ ब्लॉक रोड स्थित महादेव सेवा सदन में मंगलवार को आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी के तत्वधान पर संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 24 लोगों ने रक्तदान किया वही मांडू विधानसभा आजसू प्रभारी तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि वायुमंडल में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा को उपलब्ध बनाए रखने व मानव जीवन व वन्य प्राणी को स्वस्थ रखने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर आजसू नेता महादेव देहाती दीपू अकेला अजय मंडल सरिया के जिला परिषद सदस्य अनूप पांडे गौतम वर्मा फालजीत महतो लकी कुमार अजय कुमार पटेल उमेश कुमार अशोक महतो समेत कई लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गालहोबार पैक्स में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुदानित दर पर बीज केंद्र का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा नेता गौरव पटेल व पंचायत के मुखिया रीतलाल महतो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर गौरव पटेल ने कहा कि राज्य सरकार व कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से किसानों को समय पर बीज प्राप्त हुआ इसे किसानों में काफी उत्साह है केंद्र संचालक नोमान अख्तर एवं नसरुल्लाह अंसारी ने कहा कि पैक्स केंद्र में IR 64 हजार दस हाइब्रिड 2 धान बीज उपलब्ध है ।इस अवसर पर कई किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी महताब हुसैन प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम पंचायत समिति सदस्य छोटी शर्मा हसमुद्दीन अंसारी गुलाम यासीन अंसारी कुर्बाना धनीराम मांझी जलील अंसारी रोहित राम विश्वनाथ महतो समेत कई लोग मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
