विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत के दोबटीया टोला में हूल दिवस के अवसर पर सिद्धू कानू मुर्मू पर आधारित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।नाटक प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित करवाए। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ झूमर गायन किये। उपस्थिति लोगों ने ऐसे वीर महापुरुष के कार्यक्रम आयोजित होने से समाज में नई सोच व जागरूकता फैलती है ।यह कार्यक्रम सिद्धू कानू जुवन गांव ता सेचेद असडा एवं भारत जकात मांझी परगना के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुई। इस अवसर पर दिनेश टुडू शिक्षक रमेश टूडू महादेव मुर्मू सुरेश राम मुकेश टूडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
