विष्णुगढ़ प्रखंड के एनएच 100 भेलवारा पंचायत में कुर्मी समाज के लोगों के द्वारा हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल पद पर कार्यरत डीएफओ सौरभ कुमार चंद्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ श्री चंद्रा के माथे पर पीला गमछा व पगड़ी बांधकर किया गया उसके बाद उपस्थित लोगों ने गले में गमछा डाल कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में सभी कार्यों के लिए हमेशा समर्पित भावना से सेवा करूंगा। स्वागत समारोह में पश्चिमी जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल राम लाल महतो सुशील महतो हीरामन महतो थानेश्वर महतो नकुल महेंद्र दुष्यंत महतो रवि कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।