मधुबन अप्रैल महीने में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया प्रखंड क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक बारिश हुई

बार-बार बारिश होने से गेहूं की फसल बर्बाद

तेतरिया प्रखंड के पूनास लहलादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी विनोद राय की भैंस विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प0 चम्पारण बेतिया जिला के इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा परसौनी गांव में बच्चों के खेल कूद की विवाद में जमकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए । ग्रामीणों ने बताया कि बच्चें आपस में खेल रहे थे और खेल के बीच आपस में विवाद हो गया इस बात को गंभीरता से लेते हुए दो गुटों में जमकर मार पिट हुई । जिसमें शिवशंकर साह, शिवदयाल प्रसाद, रविंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसको आनन-फानन में ग्रामीणों ने मैनाटाँड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया । वहीं इलाज के दौरान शिवशंकर साह की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनरवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया । थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है ।

प0 चम्पारण बेतिया जिला नरकटियागंज अनुमंडल के साठी थाना क्षेत्र के वृदावन तथा धमौरा गांव के बीच दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना सामने आईं है । हालांकि घटना किस कारण हुई है अभी पूरा पता अभी नहीं चल पाया है । मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग दोनों पक्ष में से घायल हैं । घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय थाना साठी के थानाध्यक्ष राजू मिश्र ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण कर लिया है । घटना होने के तुरंत बाद दोनों गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया घायलों के इलाज के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेजा गया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रमजान का पवित्र महीना शनिवार से शुरू हो गया है मुस्लिम धर्मावलंबी दिन में रोजा रखे और शाम में इफ्तार करेंगे यह सिलसिला 1 महीने तक चलेगा घरों में इबादत एवं तरावीह की नमाज अदा होगी ।अन्य इबादतें भी घरों में ही होगी मस्जिदों से पूरी तरह दूरी रहेगी सामूहिक इफ्तार पार्टी भी नहीं होगी इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए किराना सामग्रियों की खरीदारी की जाएगी। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा शुक्रवार की शाम पूर्वी चंपारण शिवहर बॉर्डर स्थित बंजरिया चेकपोस्ट का जायजा लिया इस दौरान एसपी श्री झा ने चेक पोस्ट पर तैनात सभी पदाधिकारियों सुरक्षा बलों को पूरी जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक सेवा एवं पास धारी को ही बॉर्डर के इस पार उस पार जाने की अनुमति दें जो वाहन जाए उसका नंबर चालक का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित कर ले बाइक पर एक व्यक्ति और चार पहिया वाहन पर चालक समेत तीन व्यक्ति सवार हो सकते हैं कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों या मेडो से जिले मे प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की स्थानीय प्रशासन के साथ जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना अवश्य दें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लाइव जेएनयू प्रोफेसर नईमुद्दीन

प्रखंड बगहा एक के विभिन्न क्षेत्र के बिभिन्न गावो में लॉक डाउन के कारण पान मसाला, तथा अन्य दुकानों में ताले लगे है लेकिन फिर भी चोरी छुपी कर पान तथा पानमसाला गुटखा की छोटी दुकान से लेकर बड़ी दुकान तक जो 5 रुपये मिलता था । वो आज 15 रुपये में बिक्री हो रहा है । बताते चले कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी, तथा पान मसाला गुटखा पर भी लॉक डाउन से पूर्व ही पाबंदी थी लेकिन इस महामारी में भी शराब की करोबारियों को पकड़ा जाना शराब की खेप को पकड़ा जाना यह एक बहुत बड़ी चुनौती है पुलिस प्रसासन के लिए । शराब व शराबियों तथा कारोबारियों की इस कोरोना वायरस महामारी में कालाबाजारियों की चांदी कट रही है । पुलिस प्रसासन द्वारा कोरोना जैसे घातक महामारी से निबटने के लिए लाउड स्पीकर द्वारा लोगो को एक दूसरे से अलग रहने को लेकर जागरूक किया जा रहा है । पुलिस प्रशासन इस दानव रूपी महामारी से बचाव के अनेकों प्रकार की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इसका पालन ही नही कर रही है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोतिहारी जिले में सेविका बहाली में गड़बड़ी को ले डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने पर्यवेक्षिका और संबंधित क्लर्क को निलंबित कर दिया है चकिया के आरडीसी की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने कार्रवाई की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।