प0 चम्पारण बेतिया जिला के इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा परसौनी गांव में बच्चों के खेल कूद की विवाद में जमकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए । ग्रामीणों ने बताया कि बच्चें आपस में खेल रहे थे और खेल के बीच आपस में विवाद हो गया इस बात को गंभीरता से लेते हुए दो गुटों में जमकर मार पिट हुई । जिसमें शिवशंकर साह, शिवदयाल प्रसाद, रविंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसको आनन-फानन में ग्रामीणों ने मैनाटाँड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया । वहीं इलाज के दौरान शिवशंकर साह की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनरवा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया । थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है ।