लखौरा पुलिस ने बुधवार की रात मंझरिया गांव से बाइक हथियार एवं कारतूस बरामद किया है गस्ति टीम ने मंझरिया गांव के सरेह होते हुए आगे बढ़ रही थी इस दौरान बाइक सवार अपराधियों की नजर पुलिस की गाड़ी पर पड़ी पुलिस को देखते ही अपराधी बीच सरेह में बाइक छोड़ फरार हो गए पुलिस ने बाइक की डिक्की से एक देशी पिस्टल एवं पांच गोली बरामद की है। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शिवहर में फेनहारा के व्यक्ति में कोरोणा पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पूर्वी चंपारण से लगने वाली सरके सील कर दिया है पूर्वी चंपारण शिवहर से लगने वाली आठ जगहों पर जिला प्रशासन ने सशस्त्र बलों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तेतरिया प्रखंड के कोठिया में पिकअप पर लादकर ले जा रहे चावल एवं गेहूं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है जिसके बाद डीलर एवं ग्रामीणों में मारपीट हो गई सूचना पर पहुंची मधुबन पुलिस ने चावल एवं गेहूं से लदे पिकअप को जप्त कर थाने लाई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मधुबन प्रखंड के प्रमुख सब्जी मंडी मेला बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है प्रशासन के निर्देश के बावजूद बाजार में सोशल डिस्टेंसइन का पालन नहीं हो पा रहा है
सहकारिता मंत्री ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच क्षेत्र के लोगों का हाल जानने के किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा किया विचार-विमर्श। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कल रात को अचानक दो से तीन बजे के बीच मेजर गंज के चिराण मशीन मे अचानक आग लग गई, मौके पर पहुंचे लोगों का कहना है की बिजली के कड़कने से ठनका गिरने से आग लगी है ! मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने आग पे काबु पाया ! फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची !!
मेजर गंज प्रखंड अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आज फिर भारी बारिश शुरू । तेज हवा, आॅधी के साथ बारिश हो रही है!
शिवहर जिला के ग्राम पंचायत राज अम्बा उतरीपंचायत प्रतिनिधि संजय साह द्वारा जनता के लिए सराहनीय इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड19 महामारी के बीच राशन कार्ड बिहीन शहरी गरीबों को भी सहायता मिलेगी इसमें निकायों में गठित महिला सहायता समूहों के अलावा फुटपाथ विक्रेता, आश्रयहीन परिवार, भिखारी, कूडा चुनने वाला, घरेलू श्रमिक, मोची, फेरीवाला, कुली सफाई कर्मी, परिवहन कर्मी, सुरक्षा प्रहरी, रिक्शा चालकों को प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नेताओं को निर्देश जारी किए हैं। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन से हुनरमंद व्यक्तियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है खासकर रोज काम कर परिवार चलाने वाले पलंबर मिस्त्री बिजली मिस्त्री राजमिस्त्री और बाइक कार कारीगर की परेशानी बढ़ गई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Comments
शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट *शिवहर जिले में आंधी-पानी ओलावृष्टि से भारी क्षति, गरीबों एवं किसानों में मचा हाहाकार* *तरियानी छपरा ,जगदीशपुर कोठिया ,जांहागीरपुर, कुशहर बिशंभरपुर, शिवहर शहर सहित हरेक इलाकों में कोई भारी क्षति* जिला शिवहर कल देर शाम शिवहर जिले में आई भयंकर आंधी पानी ओलावृष्टि से गरीबों एवं किसानों को भयंकर क्षति हुई है जिसका आकलन करना बमुश्किल होगा, जिले के चंहुओर बारिश ,आंधी, ओलावृष्टि से क्षति होने की सूचना मिल रही है। प्रकृति की मार से पहले ही हमारा जिला अस्त-व्यस्त है, विगत 1 सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश , आंधी-पानी ओलावृष्टि ने किसानों को कमर तोड़ दी है वही कल देर शाम की आंधी पानी ने उन गरीबों की छत को उजाड़ फेंका है जिसके आशियाने में वह जीवन गुजर-बसर करता था। कोरोना वायरस के कारण विगत 1 माह से विश्व के साथ हमारा जिला भी प्रभावित है वही प्रकृति की एक और प्रकोप आंधी- पानी, ओलावृष्टि ने गरीब लोगों के घर को उजाड़ फेंका है वहीं किसानों के मुख्य फसल गेहूं की कटनी को भी प्रभावित कर दिया है। जैसे ही थोड़ी धूप होती है गेहूं की फसल काटने के लिए किसान जैसे ही तैयार होते हैं वैसे ही फिर से आंधी पानी ओलावृष्टि का कहर टूट पड़ता है , यह प्रकृति की मार नहीं तो क्या है.... तरियानी छपरा के मुखिया श्याम बाबू सिंह एवं उनके पुत्र अमित सिंह ने बताया है कि सबसे ज्यादा कर तरियानी छपरा में हुआ है गरीबों के एलवेस्टर के घर ओलावृष्टि के कारण छेद छेद होकर टूट फूट गए हैं, हम उसके घर उजड़ गए हैं खेतों में काटे गए गेहूं के फसल भयंकर आंधी के कारण उड़ गए हैं, जबकि फुल कहां के मुखिया पति बसंत कुमार पटेल, रामवन रोहुआ के मुखिया पति सुबोध राय, बिशंभरपुर के मुखिया पति अरविंद कुमार ने भी बताया है कि यहां भी भारी नुकसान हुआ है इधर जहांगीरपुर के मुखिया रवि कुमार, जहांगीरपुर के ही किसान व सामाजिक कार्यकर्ता केशव सिंह,नयागांव पश्चिमी के मुखिया तबस्सुम खातून, जिला परिषद नवनीत कुमार सिंह, सुरगाही के मुखिया मोहम्मद अयाज हसन उर्फ तारा जी, मोतनाजे से जदयू युवा नेता हेमंत कुमार, बसंत पट्टी के मुखिया धर्मेंद्र सिंह, कुअमा के मुखिया शबनम सिंह सहित दर्जनों लोगों ने दूरभाष पर बताया है कि ओलावृष्टि, बारिश, आंधी से काफी भयंकर क्षति हुई है। उपरोक्त प्रतिनिधियों एवं आम जनता ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि भयंकर क्षति का आकलन करते हुए उचित अनुदान देने की मांग की है।
April 24, 2020, 7:29 a.m. | Tags: autopub