प्रखंड बगहा एक के विभिन्न क्षेत्र के बिभिन्न गावो में लॉक डाउन के कारण पान मसाला, तथा अन्य दुकानों में ताले लगे है लेकिन फिर भी चोरी छुपी कर पान तथा पानमसाला गुटखा की छोटी दुकान से लेकर बड़ी दुकान तक जो 5 रुपये मिलता था । वो आज 15 रुपये में बिक्री हो रहा है । बताते चले कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी, तथा पान मसाला गुटखा पर भी लॉक डाउन से पूर्व ही पाबंदी थी लेकिन इस महामारी में भी शराब की करोबारियों को पकड़ा जाना शराब की खेप को पकड़ा जाना यह एक बहुत बड़ी चुनौती है पुलिस प्रसासन के लिए । शराब व शराबियों तथा कारोबारियों की इस कोरोना वायरस महामारी में कालाबाजारियों की चांदी कट रही है । पुलिस प्रसासन द्वारा कोरोना जैसे घातक महामारी से निबटने के लिए लाउड स्पीकर द्वारा लोगो को एक दूसरे से अलग रहने को लेकर जागरूक किया जा रहा है । पुलिस प्रशासन इस दानव रूपी महामारी से बचाव के अनेकों प्रकार की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इसका पालन ही नही कर रही है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
