वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों के होम आइसोलेशन को लेकर गाइडलाइन्स की गयी जारी • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स • होम आइसोलेशन में रहने के लिए मरीजों को दिए गए निर्देश • संक्रमित व्यक्ति की 24 घंटे देखभाल करने वाले को भी सतर्क रहने की जरूरत पटना/ 28 अप्रैल: कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं. साथ ही इस दिशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार भी नियमित अंतराल पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए गाइडलाइन्स भी जारी कर रही है. इस दिशा में सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुनः वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों के होम आइसोलेशन को लेकर गाइडलाइन्स जारी कर विस्तार से इस संबंध में जानकारी दी है. वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों को ही होम आइसोलेशन की सलाह: कोरोना संक्रमितों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कोविड केयर सेंटर बनाये गए हैं. चिकित्सकीय जांच के बाद यह स्पष्ट होता है कि संक्रमित व्यक्ति को कैसी सुविधा की जरूरत है. संक्रमितों को संक्रमण के आधार पर 4 श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें वेरी माइल्ड, माइल्ड, मॉडरेट एवं सीवियर कोविड-19 संक्रमण शामिल है. माइल्ड मामलों के लिए कोविड केयर सेंटर, मॉडरेट के लिए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं सीवियर कोविड-19 संक्रमण मामलों के लिए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था की गयी है. जबकि चिकित्सकों की पुष्टि के बाद वेरी माइल्ड कोविड-19 मामलों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी है. जिसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइन्स जारी कर विस्तार से इस संबंध में जानकारी दी है. होम आइसोलेशन के लिए योग्यताएं: • मेडिकल ऑफिसर द्वारा वेरी माइल्ड कोविड-19 की पुष्टि की गयी हो • ऐसे व्यक्तियों के घर पर होम आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध हो • होम आइसोलेशन के दौरान 24 घन्टे देखभाल करने वाला कोई व्यक्ति उपलब्ध हो • आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर उसे हमेशा एक्टिव रखना जरुरी है • मरीज की स्वास्थ्य स्थिति से जिला सर्विलांस पदाधिकारी को अवगत कराते रहना जरुरी है • होम आइसोलेशन में गए व्यक्ति को सेल्फ आइसोलेशन अंडरटेकिंग फॉर्म भरना जरुरी होगा इन परिस्थितियों में चिकित्सकीय सलाह होगा जरुरी: • यदि व्यक्ति को सांस लेने में अधिक तकलीफ हो रही हो • छाती में निरंतर दबाब या दर्द हो रहा हो • मानसिक संशय बढ़ रहा हो या सोचने में दिक्कत हो रही हो • यदि चेहरा या ओंठ नीले पड़ रहे हों कब होम आइसोलेश्न से मुक्त हो सकते हैं: जिला सर्विलासं पदाधिकारी द्वारा सत्यापित करने के बाद ही होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति को आइसोलेशन से मुक्त किया जा सकता है. इसके लिए संक्रमित व्यक्ति में कोरोना के किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं होने चाहिए जिसकी पुष्टि लैब टेस्ट की रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद ही संभव है. देखभाल करने वाले व्यक्ति भी बरतें ये सावधानियां: • ट्रिपल लेयर मेडिकल डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल करें. साथ ही अपने चेहरे, मुँह एवं नाक को छूने से बचें • नियमित तौर पर हाथों की सफाई करें. लगभग 40 सेकंड तक साबुन एवं पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल बेस्ड सैनीटाइजर का प्रयोग करें • संक्रमित से डायरेक्ट कांटेक्ट में आने से बचें. मरीज को किसी भी तरह से छूने से पहले हैण्ड ग्लोब्स का प्रयोग करें • संक्रमित मरीज द्वारा इस्तेमाल किसी भी चीज को इस्तेमाल न करें • संक्रमित मरीज की स्वास्थ्य पर पैनी नजर रखें संक्रमित भी होम आइसोलेशन के दौरान बरतें सावधानियां: • हमेशा ट्रिपल लेयर मेडिकल डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल करें. 8 घन्टे के बाद मास्क को डिस्पोज कर दें • मास्क को सोडियम हाइपो-क्लोराइट से डिश-इन्फेक्ट करने के बाद ही बाहर फेंकें • मरीज पर्याप्त मात्रा में आराम लें एवं प्रचुर मात्रा में पानी पीएं • लगभग 40 सेकंड तक साबुन एवं पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल बेस्ड सैनीटाइजर का प्रयोग करें • निजी सामान किसी दूसरे के साथ साझा न करें • जिन सतहों एवं चीजों को छुते हों उसे नियमित तौर पर हाइपो-क्लोराइट से डिश-इन्फेक्ट करें • चिकिस्त्कीय सलाह को पूरी तरह पालन करें • अपना ख्याल खुद रखें एवं अपने शारीरिक तापमान को प्रतिदिन मॉनिटर भी करते रहें
असम से पताही के तीन लोग संध्या में मधुबन पहुंचे
मधुबन क्वारटाइन सेंटर में लाये गए 16 प्रवासी
वैश्विक महामारी कोरौना के कारण लॉक डॉन की वजह से आम लोग अपने घरों पर ही जानकी जन्मोत्सव मनाएंगे जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति ने 1 मई को जानकी नवमी घर पर मनाने को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक दूसरे से बात कर समीक्षा की
सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बराही गांव में सोमवार को जंगली सुअर के हमले में एक किसान की मौत हो गई मृतक की पहचान गांव के ही स्वर्गीय झापस महतो के पुत्र राम कैलाश महतो 60 वर्षीय के रूप में की गई है वहीं हमले में अनिल कुमार 14 वर्षीय नामक एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जंगली सुअर के हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
सेंट्रल जेल मोतिहारी में अचानक एक कैदी की तबीयत खराब होने के कारण सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जागरुकता जरूरी है जब तक हर हर कोई जागरूक नहीं हो जाता और अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं करता तब तक इस महामारी से मुकाबला करने की बात सोचना बेमानी होगी। उक्त बातें डीएम शिर्षत कपिल अशोक ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाहरणालय स्थित डा राधा कृष्ण भवन के सभागार में कोरोना संक्रमण को ले आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पूर्वी चंपारण जिले में जांच रिपोर्ट आने के बाद 4 नये मरीज मिले हैं इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है इसमें बंजरिया में एक ही परिवार के तीन लोगों अरेराज में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
वांछित अपराधी की स्कॉर्पियो से सवार होकर पताही थाना में योगदान करने गए दरोगा फरीद खान पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है एसपी नवीन चंद्र झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पकरीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे को जांच का निर्देश दिया है वहीं शराब तस्करों से दरोगा के बेहतर संबंध को लेकर भी छानबीन चल रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
फेनहारा प्रखंड के टेवसा गांव में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश महासचिव करुणेश सिंह की उपस्थिति में केक काटकर परशुराम जयंती मनाई गई। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
