सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बराही गांव में सोमवार को जंगली सुअर के हमले में एक किसान की मौत हो गई मृतक की पहचान गांव के ही स्वर्गीय झापस महतो के पुत्र राम कैलाश महतो 60 वर्षीय के रूप में की गई है वहीं हमले में अनिल कुमार 14 वर्षीय नामक एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उपचार के लिए उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जंगली सुअर के हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
