purnahiya news

purnahiya news

purnahiya news

purnahiya news

sitamarhi news

कोरोना को अब पहचाने 9 लक्षणों से, सतर्कता से कोरोना पर जीत संभव • सीडीसी ने नए लक्षणों की दी जानकारी • ठण्ड लगना एवं मांसपेशियों में दर्द कोरोना के हो सकते हैं लक्षण पटना/ 29 अप्रैल: कोरोना को लेकर विश्व स्तर पर नित्य नए-नए अध्ययन किये जा रहे हैं. कोरोना प्रसार के शुरूआती दौर में इसे पहचानने के लिए कुल 3 लक्षण बताए गए थे. लेकिन अब 3 लक्षण की जगह 9 लक्षणों से कोरोना की पहचान हो सकती है. सेंटर फॉर डिजीज कण्ट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कोरोना के 9 संभावित लक्षणों के बारे में जानकारी दी है. साथ ही कोरोना की आपातकालीन लक्षणों की भी जानकारी दी गयी है. पहले ये 3 लक्षणों से होती थी कोरोना की पहचान: • सर्दी एवं खांसी • बुखार • सांस लेने में तकलीफ या गले में दर्द अब नए 6 लक्षणों को की गयी पहचान: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इसके संभावित लक्षणों में भी वृद्धि देखने को मिली है. इसको लेकर सेंटर फॉर डिजीज कण्ट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कुछ नए लक्षणों की जानकारी दी है, जो कोरोना संक्रमितों में देखने को मिली है. • ठण्ड लगना • ठण्ड से लगातार कांपना • मांसपेशियों में दर्द • सर-दर्द • गले में खराश • गंध एवं स्वाद का ख़त्म हो जाना ये हैं कोरोना के आपातकालीन लक्षण: कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अधिक सतर्कता की जरूरत है. साथ ही कुछ ऐसी लक्षण भी बताए गए हैं जो कोरोना की आपातकालीन स्थिति को बताते हैं. ऐसी परिस्थिति में संक्रमित को तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है. • सांस लेने में तकलीफ • लगातार छाती में दबाब या दर्द महसूस होना • दिमाग में संशय की स्थिति बढ़ जाना • ओंठ एवं चेहरे का नीला पड़ जाना इन बातों को रखें विशेष ख्याल: • सामाजिक दूरियों के कारण संक्रमितों से मानसिक एवं भावनात्मक दूरी न बनाएं • लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें • अफवाहों से रहें दूर • कोरोना पर विस्तार से एवं सटीक जानकारी के लिए (www.indiafightscovid.com) वेबसाइट का करें प्रयोग • घर से निकलने से पहले मास्क का जरुर इस्तेमाल करें • हाथों की नियमित सफाई पर ध्यान दें. इसके लिए हाथों को साबुन एवं पानी से २० सेकंड तक साफ़ करें • कोरोना के किसी भी लक्षण को अनदेखा ना करें

एसएसवी क्षेत्रीय मुख्यालय बेतिया के उपमहानिरीक्षक राजेश टीकू द्वारा एक हफ्ते बटालियन कमांडेंट देवानंद के साथ सीमा चौकी 8 महान वा जमुनिया का दौरा किया गया इस तरह भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों के हालात का विस्तृत जायजा लिया गया सीमा क्षेत्र के लक्ष्मीनिया टोला पिटवा जखर बड़ोखर गिरी घर पर बने अस्थाई कैंप में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण भी किया गया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पताही प्रखण्ड मुख्यालय में बनायें गये क्वारन्टाई सेन्टर पर रह रहे लोगों को नहीं मिल पाया है भोजन

नोएडा के लोग एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह को कल तक एक शख्स पुलिस अधिकारी के तौर पर जानते थे लेकिन अब लोगों की सोच बदल गई है लखनऊ में मुसीबत में फंसे लोग अब उन्हें मददगार मानते हैं बरेली की तमन्ना खान ने नवजात पुत्र का नाम ही रणविजय खान रख दिया है इससे लेकर पिछले दिनों देशभर में सुर्खियों में रहे बहुत कम लोग जानते हैं कि रणविजय सिंह पूर्वी चंपारण के आदापुर हीराछपरा के रहने वाले वह इन दिनों नोएडा में लॉकडाऊन में फंसे बिहार के लोगों की मदद में जुटे हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभागीय निर्देश का पालन नहीं करने को लेकर डीपीओ आईसीडीएस ने सेविका सहायिका संघ के जिला अध्यक्ष ममता कुमारी सिंह को तलब किया है डीपीओ ने कहा है कि विभागीय निर्देश के आलोक में सेविकाओं को लाभुकों का खाता संख्या व आधार संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था लेकिन 24 अप्रैल को आयोजित बैठक में सभी सीडीपीओ द्वारा यह बताया गया कि जिला अध्यक्ष द्वारा प्रखंड के अध्यक्ष को यह सूचना दी जा रही है कि खाता नंबर कार्यालय को नहीं देना है इस बीच घोड़ासहन एवं बनकटवा के जिला अध्यक्ष द्वारा 25 अप्रैल को व्हाट्सएप के माध्यम से सेविकाओं को खाता नंबर व आधार नंबर नही देने की सूचना दी गई है डीपीओ ने पत्र के साथ ही जवाब देने का निर्देश दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।