सुगौली थाना क्षेत्र के कई जगहों पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर दर्जनों अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिला शिवहर के निवासी जो बिहार राज्य के बाहर लॉकडाउन के कारण फंस गए हैं उन लोगों के द्वारा अब तक 23949 निबंधन कराया गया था उनके आवेदनों के त्वरित निष्पादन किया जा रहा है जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया है।जिलाधिकारी श्री सिंह ने शिवहर जिला वासियों से अपील की है कि जो व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं उनके बारे में तुरंत सूचना दे, घबराएं नहीं ,अफवाहों पर ध्यान ना दें ,कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करें।डीएम श्री सिंह के निर्देश पर जिला के सभी वरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से सतत एवं सघन जांच किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाए जाने पर सैंपल कलेक्शन कर जांच हेतु भेजा जा सके। जिलाधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट किया है अब तक 85 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे, जिसमें से 84 नेगेटिव पाए गए हैं तथा एक व्यक्ति जो पूर्वी चंपारण का रहने वाला था का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था उसका भी रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

लॉक डाउन के बीच पीएम बेटी बचाओ योजना की दो लाख रूपये खाते में आने की अफवाह पर बुधवार को शहर के प्रधान डाकघर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई इसमें अधिकांश युवतियां थी। यह अफवाह सदर प्रखंड की गोढवा सिरसा सहित दर्जनों पंचायत में आग की तरह फैली प्रधान डाकघर में अचानक युवतियों की भीड़ देख अफरा-तफरी मच गई डाक कर्मी लड़कियों से डाक घर पहुंचने का कारण पूछा तो पता चला कि मुझे दो लाख रूपये चाहिए इन बातों को जानकर डाक कर्मी परेशान होगये सभी युवाओं के हाथ में पीएम बेटी बचाओ योजना का मुखिया से प्रमाणित फॉर्म था। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सदर अस्पताल में मास्क, पीपीई कीट सेफ्टी किट नहीं मिलने को लेकर हंगामा किया सिविल सर्जन की गाड़ी के नीचे आकर कर्मचारी सो गए सीएस कार्यालय का घेराव किया बाद में विधान पार्षद राजेश कुमार गुप्ता बबलू गुप्ता के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

पकरीदयाल थाना क्षेत्र के सीसहनि पंचायत में बुधवार को पुलिस गश्ती दल पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया जिसमें दरोगा एवं महिला पुलिस सहित सात लोग घायल हो गए मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Bihar sarkar news

Transcript Unavailable.

Bihar news

Bihar news

Transcript Unavailable.