प0 चम्पारण बेतिया जिला के शिकारपुर थाना द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई और वाहन चेकिंग के दौरान 63 वाहनों से जुर्माना वसूल किया गया उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने बताया कि उधर शिकारपुर भांगहा एवं कंगाली थाना द्वारा छापामारी कर 18 लीटर चुलाई शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई और 3 कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । इसके अलावे नौतन एवं गोपालपुर थाना पुलिस द्वारा छापामारी कर 5 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । बेतिया पुलिस जिला के आम नागरिकों से पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने बिहार मे बढ़ते कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर ब्रेक लगाने हेतु लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करते हुए जिला प्रशासन को सहयोग देने की अपील किया है ।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प0 चम्पारण बेतिया जिला बेतिया नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि 'सबके लिये आवास' योजना मद में नप क्षेत्र के लिये स्वीकृत स्वीकृत प्रथम क़िस्त की राशि को एक सप्ताह के अंदर जारी करने का निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में नगर परिषद क्षेत्र के कुल 908 बीपीएल परिवारों के लिये दो दो लाख अनुदान का आवंटन की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है । सभापति ने बताया शहर में सबके लिये आवास योजना की शुरुआत वर्ष वर्ष 2016-17 में ही की गयी थी । तब अर्हता पूरी करने वाले कुल 16 शहरी परिवारों मिले अनुदान राशि की उपयोगिता मार्च 2020 में सौंपी जा सकी है । इस उपलब्धि के लिये भी केंद्र सरकार को मेसर्स रुद्राभिषेक, दिल्ली के माध्यम से जागरूकता व लाभुकों के सर्वे का अभियान चलाने के बाद द्वितीय क़िस्त मद में 1.50 करोड़ का आवंटन मिला है । इसमें गैर अनुसूचित जाति/जन जाति के लाभुकों के लिये 1.39 करोड़ 20 हजार, अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिये 7.80 लाख व अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिये तीन लाख का आवंटन योजना के कुल राशि के प्रथम क़िस्त के रूप में प्राप्त हुआ है । नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव के स्तर से जारी पत्र में आवंटित का उपयोग केवल स्वीकृत सर्वे प्रारूप के अनुसार एचएफए (हाउसिंग फ़ॉर ऑल) के लिये ही करने का आदेश नप के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है । आवंटन जारी करने से पूर्व योजना स्थल की जिओ टैगिंग रिपोर्ट अनिवार्य प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अनुदान राशि जारी करने के लिये चयनित परिवारों को प्रथम क़िस्त मद का यह आवंटन जारी करने से पूर्व उनकी बास-भूमि (योजना स्थल) का अनिवार्य रूप से जिओ टैगिंग करना होगा । ताकि राशि के विचलन या दुरपयोग की आशंका बिल्कुल नहीं रहे । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पक्का छतदार मकान से वंचित शहरी क्षेत्र के कुल 233 परिवारों को अनुदानित ऋण देने की अनुशंसा भी नप बोर्ड ने सर्व सहमति से की है । जिसके तहत शहर की स्लम बस्ती व अन्य क्षेत्र में रहने वाले 908 परिवारों को शत प्रतिशत अनुदानित दो दो लाख की राशि का प्रथम क़िस्त जारी हो गया है। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण व वार्ड सभा के आधार चयनित 233 को सब्सिडी युक्त आवास ऋण के लिये नप बोर्ड के माध्यम से चुना गया है । जिसकी भी अनुशंसा तथा कार्यादेश भी नगर विकास आवास विभाग द्वारा शीघ्र ही जारी होने की पूरी उम्मीद है । ऐसा होने के बाद नप बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकृत प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनाओं के कुल लाभुक परिवारों की संख्या 1141 हो जायेगी । सभापति श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सबके लिये शहरी आवास योजना के लाभुकों की संख्या 1157 हो जायेगी ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा दो प्रखंड के चम्पापुर गोनौली पंचायत के स्कूलों में किए गए कोरोंटाइटन में लोगों को खाने की सामग्री मुखिया व पंचायत सचिव के द्वारा समय से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है । जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उपमुखिया भगवान लाल महतो ने बताया कि मुखिया घूराई देवी यहां नहीं रहती हैं और पंचायत सचिव भी दूसरे पंचायत में है । और कोरोंटाइटन किए गए लोग उन्हें भोजन व दूसरी सुविधाओं के लिए कहते रहते है । जबकि कोरोंटाइटन किए गए लोगों के भोजन व दूसरी अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी मुखिया व पंचायत सचिव की है । जब हम लोग मुखिया को फोन कर इसकी जानकारी देने की कोशिश करते है तो मुखिया जी फोन नहीं उठाती है । और सचिव भी इन लोगों की नहीं सुनते है । उपमुखिया भगवान लाल महतो ने आगे बताया कि गोनौली पंचायत के शिवलाहा विद्यालय में 7,गोनौली में 4 व पिपरासी में एक व्यक्ति को कोरोंटाइटन किया गया हैं । असुविधा को देखते हुए अलग अलग विद्यालयों में रखे गए लोगों को एक ही जगह शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है, ताकि इन लोगों के देखरेख करने में होने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके । जिलापरिषद मोतीलाल साह ने बताया कि मुखिया व सचिव से बातकर सारी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है ।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल के वाल्मीकिनगर टंकी बाजार में कोरोना वैश्विक महामारी के मद्देनजर नवयुवकों ने कोरोनाकर्मवीर संगठन बनाकर गरीबो के बीच सहयोग के लिए हाथ आगे बढ़ाया है । यह संगठन गरीबो के बीच घर घर जाकर असहाय मजबूर लोगों को खाद्यसामग्री मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है । गंडक कॉलोनी स्थित बसे माथि नेपाली टोला, टीना सेड, जी टाइप, एनपीसीसी, काष्ठ भण्डार सहित बिसाहा, कर्माबारी सहित, विजयपुर में सैंकड़ों परिवारों के बीच खाद्यसामग्रियों का वितरण किया । बतादें की इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एसएसबी व प्रशासन की मौजूदगी में अत्यंत जरूरतमंदो को कोरोना कर्मवीरों ने टंकी बाजार स्थित पुराने पेट्रोलपंप के परिसर में स्टॉल लगाकर 53 परिवार के मुखियाओं को खाद्यसमग्रियों से भरा बैग दिया ।संगठन सदस्य अजय झा ने बताया कि इस मौके पर एसएसबी 21वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट एससी मंडल, वाल्मीकिनगर प्रशासन के एसआई अजय कुमार सहित संगठन सदस्य, अजय झा, सुमन गुप्ता, पीयूष गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, रिशु गुप्ता, नितेश गुप्ता, विकास पटेल, अमित रौनियार, अरविंद जायसवाल व राजदीप कुमार उपस्थित थे ।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के मैनाटांड़ भंगहा पुलिस ने क्षेत्र के जबदी चपरिया टोला के बीच सरेह से 6 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो लोगों सहित एक बाइक को जब्त कर लिया। वहीं पकड़े गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। गुप्त सूचना पर मिली सफलता घटना के बारे में थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि बुधवार को करीब शाम 5 बजे गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि बाइक पर सवार दो लोग बॉर्डर से झोले में शराब लेकर मोटर साइकिल से झंझरी कि ओर जा रहे है।सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद दोनों धंधेबाज मौके पर पहुंच गए। बाइक को देखते ही पुलिस ने बाइक सवार गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की जांच करने में जुट गयी। जांच के दौरान पुलिस ने झोले से 6 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर ली । पकड़े गए लोगों में रमपुरवा निवासी उपेंद्र कुमार व अमवा मझार निवासी धर्मेंद्र पटेल शामिल हैं ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के मैनाटांड प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत सचिव व कार्यालय कर्मी की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गयीं। बैठक में हर घर नल जल, गली नाली पक्कीकरण योजना की पंचायत वार समीक्षा की गई एवं लम्बित योजना को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए पूर्ण किये जाने का सख्त निर्देश दिया गया। जानकारी अनुसार वार्ड में संचालित सात निश्चय योजना को पूर्ण कराने के लेकर पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया गया। वार्ड प्रबंधन को राशि हस्तांतरित करने के बावजूद कार्य में कोताही बरतने वाले वार्ड प्रबंधन पर कारवायी करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया। बैठक में प्रधान सहायक रवि रजक, पंचायत सचिव राजेंद्र सिंह एवं कर्मी बैठक में मौजूद थे।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प0 चम्पारण बेतिया जिला के गौनाहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने असहाय और गरीब परिवारों के बीच कोरोना महामारी से बचाव हेतु भाजपा बगहा जिला अध्यक्ष राम सिंह के द्वारा आई टी सेल, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के सहयोग से गौनाहा के दोनो मंडलो मे माक्स का वितरण भितीहरवा,बेलवा व माधोपूर मे वितरण किया गया।उक्त मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्नेही चौरसीया व जिला आई टी सेल के रानु मिश्रा, जिला युवा मोर्चा से निशीकान्त गिरि , जिला महिला मोर्चा से सुन्द्रम कुमारी , पश्चिमी मंडल से अमित बाजपेयी,अशोक ठाकुर आदी लोगो की उपस्थीती रही। भाजपा कार्यकर्ताओं के यह नेक कार्य को देखकर बृजकिशोर साह,जग्रनाथ उपाध्याय, ओमप्रकाश साह अन्यो उन्हें धन्यवाद दिया ।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

प0 चम्पारण बेतिया जिला के नारकटिगंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड के लक्षनौता पंचायत वार्ड संख्या तीन के ग्रामीणों ने डीलर मोहम्मद इशराख के खिलाफ प्रदर्शन किया है । ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर लाभुक का अंगूठा पोस मशीन में रखवा कर राशन नहीं देता है पूछे जाने पर बोलते है कि आप लोगों का राशन कार्ड छट गई है । जिसके कारण आप लोगों को राशन नहीं दी जाएगी । लाभुक मुन्नी देवी ने आरोप लगाई है कि राशन कार्ड में सात आदमी का नाम है लेकिन डीलर के द्वारा पांच आदमी का ही राशन दिया जाता है । पूछे जाने पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग भी करते है । वही पिंटू पासवान ने आरोप लगाया है कि राशन वितरण करते समय डीलर के द्वारा पोस मशीन से निकली हुई रसीद लाभुक को नहीं देते हैं । जिससे लाभुक को पता नहीं चल पाता है कि हम लोगों के राशन कार्ड में कितने लोगों का नाम है। डीलर की अनियमितता को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार को लिखित दी। जिसको लेकर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने जेएसएस अरविंद कुमार को डीलर के द्वारा की जा रही अनियमितता का जांच करने के लिए भेजा। जांच करने आए पदाधिकारियों से लाभुक दिव्यांग महिला रुकमणी देवी ने बताया कि डीलर के द्वारा हमको राशन नहीं दी जाती है। आश्चर्य की बात यह है कि लाभुकों को राशन देने के लिए डीलर साहब के पास राशन नहीं है और अवैध राशन बेचने के लिए राशन है जिसकी पोल दिव्यांग महिला रुकमणी देवी ने मीडिया के कैमरे में आकर खोल दी। वह दिव्यांग महिला ने बताया कि डीलर की बेटी अपनी किराना दुकान में सरकारी राशन बेचने का काम करती है जो चावल बिस रुपया से पचीस रुपया किलो देती है। वही लाभुक प्रमोद राम ने बताया कि हमारे नाम का राशन कार्ड को डीलर का बेटा खुर्शीद आलम अपना अंगूठा लगाकर मेरे राशन का राशन उठाव कर लेता है। जिसके कारण हम राशन से वंचित रहते है। वही डीलर की अनियमितता को जांच करने आए अधिकारी जेएसएस अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का लगाया गया आरोप को लिख ली गई है जिसकी जांच उच्च स्तरीय टीम के द्वारा की जाएगी। लेकिन डीलर का कहना है कि ग्रामीणों का लगाया गया आरोप बेबुनियाद और झूठा है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि डीलर की अनियमितता की जांच की जाएगी गलत पकड़े जाने पर कार्यवाही निश्चित है। वही नाराज ग्रामीणों में प्रमोद राम,पिंटू पासवान, बेचू पासवान,गजाधर राम, जोखन राम, अजहर मियां, नूर होदा, एकलाख अंसारी, शराखत खान अन्य रहे।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हरसिद्धि। मुरारपुर के मुखिया रिंकू कुमारी के सौजन्य से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

सीतामढ़ी जिले में गुरुवार को एक महिला समेत चार कोरोना संक्रमितो में एक कैंसर मरीज हैं सभी जिले के बोखरा प्रखंड के रहने वाले है चारों संक्रमित 28 अप्रैल को मुंबई से कैंसर मरीज का इलाज कराकर एंबुलेंस से घर लौटे थे गुरुवार को चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिला प्रशासन ने एहतियात चारों को कोरेंटिन कर दिया था चारों में एक कैंसर मरीज एवं उसके दो पुरुष एक महिला परीजन थी जो उसके साथ मुंबई से आए थे ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं संक्रमित व्यक्ति के कैंसर मरीज होने के कारण उसे एनएमसीएच पटना रेफर किया गया है