घोड़ासहन पूर्वी चंपारण

भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेन्द्र प्र.गुप्ता के सौजन्य से हरसिद्धि में मास्क का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

कोरोना वायरस के महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए दुसरे राज्य से आने वाले प्रवासी मजदूरों एवं अन्य व्यक्तियों को कोरेंटाइन करने के लिए हरसिद्धि में दो कोरेंटाइन सेंटर बनाया गया है।

हरसिद्धि। रालोसपा द्वारा आहूत कार्यक्रम के तहत हरसिद्धि में रालोसपा नेताओं ने मजदूरों को सहायता मुहैया कराया।

मजदूर दिवस के अवसर पर राजद द्वारा आहूत कार्यक्रम के तहत हरसिद्धि में राजद कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर दो घटे का उपवास रख सांकेतिक अनशन दिया। उपवास पर बैठे राजद के प्रदेश सचिव शंभू प्र.गुप्ता एवं युवा राजद हरसिद्धि के प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर बिहार प्रवासी मजदूरों को घर वापसी को लेकर एवं बिहार सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ दो घंटे का उपवास पर रह कर मजदूरों को सही सलामत अपने राज्य में बुलाने कि मांग की गई है।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुगौली। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सुगौली में भाकपा माले के वरिष्ट नेता भोला राम द्वारा मनरेगा मजदूर यूनियन का झंडा फहराया गया।

प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज, अन्तराष्ट्रीय मजदुर दिवस के अवसर पर भाकपा-माले खेग्रामस के बैनर तले सोशल डिसटेंस का पालन करते हुए प्रखंड मढीया गांव मे झंडातोलन के साथ व माले पार्टी अनुमंडल कार्यालय पर मजदूर दिवस मनाया, जहाँ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) जिला सचिव मुख्तार मियां ने कहा की इस लॉकडाउन में मजदूरों के साथ सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है, जहां बड़े लोंगो को सरकार स्पेशल विमानों से घर पहुंचा रही है वहीं प्रवासी मजदूरों अपने हाल पर भुख से मरने के लिए छोड़ दिया है, मजदूर केंद्र और राज्य के उदासीन रवैये के चक्की में पीस रहे हैं, सरकार बड़े बैंक लुटेरों व देश के उधोगपतियों के 68607 करोड़ रुपये का लोन माफ कर रही है और प्रवासी मजदूरों को तीन महीने का मुफ्त राशन एवं 10,000 रुपया गुजारा भत्ता देने में शर्म महसूस कर रही है और मजदूरों को 8 घंटे के बदले 12 घंटों तक काम लेने का प्रस्ताव रख रही है जो श्रम विरोधी है, वही माले नेता केदार राम ने सभी प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर वापसी तथा तीन महीने का मुफ्त राशन व 10,000 रुपया गुजारा भत्ता एवम मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन का काम और 500 रुपया दैनिक मजदूरी तथा सभी मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड में निबंधन की गारंटी के साथ श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन वापस लेने एवम मजदूरों से 8 घंटे के बदले 12 घंटों तक काम लेने का प्रस्ताव तत्काल केन्द्र सरकार से वापस लेने की मांग खेग्रामस नेता ने किया, मजदूर दिवस के अवसर पर नजरें आलम, दिनेश राम, अनिरूद्ध राम, सेराजुल मियां, अरूण कुमार,यासिर अरफ़ात आदि शामिल थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश के आह्वान पर बिहारी मजदूर एवं छात्रों को बिहार में वापस बुलाने में आना कानी कर रहे बिहार सरकार के विरूद्ध पूरे जिले में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया।इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष मुन्ना त्यागी ने कहा कि मजदूरों व छात्रों को बिहार सरकार बुलाने में कर रही है आनाकानी।धरना में नरकटियागंज राजद जिला अध्यक्ष के आवासीय धरना में आवश्यक शारीरिक दूरी बनाकर सांकेतिक अनशन में भाग लेने वालों में जिला अध्यक्ष मुन्ना त्यागी सहित नगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सरफुद्दीन आलम, जिला सचिव बिट्टू जायसवाल, नगर युवा अध्यक्ष झुना मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष नाथू राम, गोपाल पासवान,चंद्रमणि प्रसाद,जीसु प्रसाद,नाथू राय शामिल रहे।इस धरने में राजद के द्वारा ये मांग किया गया कि बिहार के उन तमाम मजदूर एवं बाहर फसे छात्रों को अविलंब वापिस बिहार बुलाया जाए।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के साठी में महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉक डाउन से सबसे अधिक प्रभावित दिहाड़ी मजदूर गरीब परिवार हो रहे हैं । उनके सामने अपना और अपने परिवार के लिए पेट भरना मुश्किल हो गया है। इस संकट की घड़ी में दिहाड़ी मजदूर भी बेहाल हैं। लिहाजा, ऐसे परेशान लोगों के लिए एन0 सी0 फाउंडेशन के अध्यक्ष सूरज कुमार सचिव प्रिंस यादव, शिव शक्ति ठाकुर व अभिनव कुमार ने लॉक डाउन के कारण गाँव में वृद्ध व्यक्ति को खाने-पीने की सामग्री, मेडिकल सुविधा तथा दवाई एवं कोरोना वायरस में सोशल डिस्टेंस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। सोसाईटी के लोग उनके घरों तक जाकर फूड पैकेट दे रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

प0 चम्पारण बेतिया माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डीडी बिहार पर पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण कार्यक्रम ’मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय’ का प्रसारण पूर्वाह्न 11.05 से अपराह्न 12.00 बजे तक की अवधि में दिनांक- 20.04. 2020 से किया जा रहा है । प्रारंभिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी इसी प्रकार का कार्यक्रम दिनांक 4.05.2020 से डीडी बिहार पर प्रसारित किया जाना है । बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रारंभिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी डीडी बिहार पर पाठ्य पुस्तक पर आधारित शिक्षण संस्थान कार्यक्रम मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय का प्रसारण पुनः प्रसारण 4 मई से प्रारंभ किया जा रहा है । यह प्रसारण टाटा स्काई-1196, डिश टीवी-1565, डीडी फ्री डिश- 70 तथा एयरटेल- 669 पर उपलब्ध होगा । जारी निदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रसारण का समय पूर्वाह्न 09.02 बजे से 10.00 बजे तक किया जायेगा । इसी तरह माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रसारण का समय पूर्वाह्न 11.05 बजे से 12.00 बजे तक एवं पुनः प्रसारण अपराह्न 03.05 बजे से 04.00 बजे अपराह्न तक किया जायेगा। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रसारण का समय पूर्वाह्न 10.05 बजे से 11.00 बजे तक एवं पुनः प्रसारण अपराह्न 04.05 बजे से 05.00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है । सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रधान को इस कार्यक्रम के प्रसारण/पुनः प्रसारण की सूचना अपने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मोबाइल/एसएमएस/व्हाट्एप के माध्यम से अनिवार्य रूप से देते हुए विद्यार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम को देखे जाने का सतत् अनुश्रवण करने हेतु कहा गया है । जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर पर ही इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं । साथ ही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उन्नयन बिहार एप मेरा मोबाईल मेरा विद्यालय प्लेस्टोर से डाउनलोड करके उक्त एप पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है ।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।