प0 चम्पारण बेतिया जिला के नरकटियागंज में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश के आह्वान पर बिहारी मजदूर एवं छात्रों को बिहार में वापस बुलाने में आना कानी कर रहे बिहार सरकार के विरूद्ध पूरे जिले में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया।इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष मुन्ना त्यागी ने कहा कि मजदूरों व छात्रों को बिहार सरकार बुलाने में कर रही है आनाकानी।धरना में नरकटियागंज राजद जिला अध्यक्ष के आवासीय धरना में आवश्यक शारीरिक दूरी बनाकर सांकेतिक अनशन में भाग लेने वालों में जिला अध्यक्ष मुन्ना त्यागी सहित नगर अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सरफुद्दीन आलम, जिला सचिव बिट्टू जायसवाल, नगर युवा अध्यक्ष झुना मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष नाथू राम, गोपाल पासवान,चंद्रमणि प्रसाद,जीसु प्रसाद,नाथू राय शामिल रहे।इस धरने में राजद के द्वारा ये मांग किया गया कि बिहार के उन तमाम मजदूर एवं बाहर फसे छात्रों को अविलंब वापिस बिहार बुलाया जाए।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
