चमकी बुखार से बचाव के चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

20 सैंपल का जांच आया नेगेटिव डीएम अवनीश कुमार सिंह जिला शिवहर में 20 संदिग्धों का जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आया है जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया है कि अब तक 74 संदिग्धों का जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है।डीएम श्री सिंह ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा संदिग्ध लक्षणों वाले की निगरानी रखी जा रही है, किसके लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। जिला शिवहर पूरी तरीके से सुरक्षित है। ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी। अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर

Comments


शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह की रिपोर्ट *कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में सब्सिडी पर धान का बीज उपलब्ध* *भिंडी ,मुंग, अरहर ,तिल, मक्का का बीज सब्सिडी पर उपलब्ध* जिला शिवहर में किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर के द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान के बीजों के साथ-साथ भिंडी का बीज ,मूंग, अरहर ,तील, मक्का आदि का बीज सब्सिडी के तौर पर उपलब्ध है, जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान समन्वयक डॉ संजय कुमार राय के द्वारा एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र प्रसाद यादव ,डॉक्टर एस के ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर ललित कुमार के द्वारा जिले के किसानों के लिए धान का बीज वितरण करने के लिए टीम गठित की गई है। जानकारी देते हुए कोऑर्डिनेटर ललित कुमार ने बताया है कि राजेंद्र भगवती राजेंद्र श्वेता राजेंद्र हाइब्रिड जो धान का बीज है जिसका बाजार मूल्य 76 प्रति किलो है जो कृषि विज्ञान केंद्र शिवहर में सब्सिडी काटकर महज 40 किलो पर दिया जा रहा है। जबकि co51, तथा मंसूरी धान का बीज बाजार मूल्य 115 प्रति किलो है, जो 60 प्रति किलो सब्सिडी काटकर महज 55 प्रति किलो की दर से बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
Download | Get Embed Code

May 13, 2020, 10:28 p.m. | Tags: autopub  


शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह कृषि इनपुट अनुदान के लिए डीबीटी पोर्टल नहीं खुल रहा जिला शिवहर गेहूं फसल क्षति अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं, सुबह से लेकर शाम तक नजदीकी बसुधा केंद्र पर जाकर बैठ कर बिहार राज्य के कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करने को लेकर बैठे रहते हैं पर नेट नहीं खुलने के कारण हुए बैरन लौट रहे हैं।बिशनपुर किशुनदेव के किसान अजीत कुमार, मिर्जापुर धोवाही के किसान कृष्णदेव प्रसाद, सहित कई किसान जो शिवहर जिला मुख्यालय के पास राजलक्ष्मी कैंपस में अवस्थित वसुधा केंद्र पर किसानों ने बताया है कि सरकार द्वारा 7 मई से 20 मई तक कृषि इनपुट के लिए डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना है जिसके लिए सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक ही समय निर्धारित की गई है, परंतु नेट नहीं रहने के कारण मजबूरन लौटना पड़ता है।जबकि वसुधा केंद्र के संचालक हरिवंश प्रसाद सिंह ने बताया है कि कृषि इनपुट सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को सबसे पहले बिहार आज के कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करना है ,यह पंजीयन निशुल्क है तथा आधार नंबर से किया जा सकता है लेकिन नेट नहीं रहने के कारण पूरे दिन किसान आकर लौट रहे हैं।गौरतलब हो कि बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलने वाले अनुदान इनपुट सब्सिडी योजना के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर समय भी निर्धारित किया गया लेकिन डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन कराना नेट नहीं रहने के कारण मुश्किल हो रहा है।बताते चलें कि इस अनुदान योजना के तहत असिंचित क्षेत्र के किसान को 6800 प्रति हैक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाना है वही सिंचित क्षेत्र के किसानों को 13500 प्रति हैक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा,तथा इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को कम से कम 1000 का अनुदान दिया जाना है। ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
Download | Get Embed Code

May 14, 2020, 5:57 a.m. | Tags: autopub  


शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह मजदूरों को काम करते समय सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी जिला शिवहर ग्राम पंचायत राज कुअमा के पूर्व मुखिया संजय कुमार वर्मा उर्फ डब्बू जी ने बताया है कि मौजूदा समय में मजदूर जो काम कर रहे हैं उनको सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।पूर्व मुखिया ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी के साथ साथ मास्क पहने,आस्था युवा विकास मंच के वरिष्ठ समन्वयक सुधीर कुमार ने कहा है कि मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए उक्त अवसर पर लोगों के बीच मास्क की वितरण किया गया तथा साबुन भी वितरण किया गया है।मौके पर आस्था युवा विकास मंच के अध्यक्ष रितेश कुमार, अंकित कुमार ,नागा यादव ,अभय यादव, रवि कुमार, केशव कुमार, उमेश यादव ,कामेश्वर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
Download | Get Embed Code

May 14, 2020, 6:03 a.m. | Tags: autopub  


नमस्कार मोबाइल वाणी में आपका स्वागत है मै शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह भत्ता नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयध्यक्षों को देय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जिला शिवहर नियोजित एवं भविष्य में नियोजित प्रशिक्षित शिक्षकों एवं पुस्तकालयध्यक्षों को वेतनमान के साथ ग्रेड पे की देयता उनके सेवा के 2 वर्ष पूरा के होने के उपरांत ही देय होगा,इसी प्रकार अप्रशिक्षित नियोजित शिक्षक जिनकी सेवा अवधि 2 वर्ष पूर्ण होने की तिथि एवं सेवाकालीन प्रशिक्षण प्राप्त करने की तिथि जो बाद में हो की तिथि से ग्रेड पे की देयता होगी उक्त जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने पत्र जारी कर दी है।इस बाबत प्रारंभिक नियोजित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका एवं वेतन निर्धारण की जांच हेतु प्रखंडवार कमेटी का गठन किया गया है इस बाबत संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अध्यक्ष बनाया गया है ,संबंधित प्रखंड के चिन्हित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सदस्य होंगे तथा संबंधित प्रखंड के लेखापाल भी सदस्य होंगे।वित्त विभाग के संकल्प के तहत राज्य कर्मियों के लिए स्वीकृत महंगाई भत्ता, चिकित्सा भत्ता एवं मकान किराया भत्ता के अनुरूप ही उक्त भत्ता नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयध्यक्ष को देय होगा जबकि नियोजित माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक पुस्तकालय अध्यक्ष की सेवा पुस्तिका एवं वेतन निर्धारण की जांच हेतु कमेटी बनाया गया है जिसके अध्यक्ष जफर प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय कुशहर बनाए गए हैं ,सदस्य के रूप में दिलीप कुमार, सहायक शिक्षक विद्यालय कुशहर तथा नेसार अहमद सहायक शिक्षक विद्यालय अंबाकला को बनाया गया है।त्रिस्तरीय कमेटी विभाग प्रावधान के आलोक में नियोजित सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका एवं वेतन निर्धारण प्रपत्र की जांच कर यदि कोई त्रुटि हो तो उसका नए सिरे से नियमानुसार वेतन निर्धारण कराकर तथा अधिक ली गई राशि की गणना कर 1 सप्ताह के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है, ताकि नियम अनुसार वेतन निर्धारण कटौती की कार्रवाई की जा सकेगी। ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
Download | Get Embed Code

May 14, 2020, 6:07 a.m. | Tags: autopub  


शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह अगर 18 मई से लॉक डाउन 4 बढा तो परिणाम भुगतने होंगे बिहार मे कोरोना एक अभूतपूर्व संकट है, जो इससे उबरने के लिए खुद को सतर्क रहना ही एकमात्र उपचार है, अगर 18 मई से लॉक डाउन -4 बढ़ा तो मनुष्य को खुद को सतर्क रहना होगा नहीं तो इसके इंतजाम भयावह हो सकता है।गौरतलब हो कि कोरोना की वजह से देश पहला लॉक डाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक और दूसरा लॉक डाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक रखा गया था इसके बाद तीसरे फेस का लॉक डाउन 4 मई से 17 मई तक चलेगा, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, इस बाबत केंद्र सरकार अपने अहम फैसले में लॉक डाउन- 4 के बारे में भी विचार कर सकते है।ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रधान वैज्ञानिकों ने बता दिया है कि कोरोना के साथ जीना सीखना होगा क्योंकि वैक्सीन बनने और उत्पादन में अगला एक से डेढ़ साल लगेगा, विख्यात विश्वविद्यालय सहित आधा दर्जन संस्थाओं ने शोध के बाद पाया है कि अगर हर पांच में से चार लोग सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का इस्तेमाल करें तो हम कुछ ही समय में कोरोना मुक्त हो सकेंगे।विशेषज्ञो के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग के 'शाप' से ही मरेगा कोरोना, तथा इस वायरस की प्रकृति, खांसने और बोलने से धरातल पर , हवा और वायुमंडल में इसके सूक्ष्म कणों के सक्रिय रहने के काल और दूरी पर किए गए अध्ययन में इन संस्थाओं ने पाया है कि सामान्य कपड़े का घर में बना मास्क भी इस रोग से निपटने के लिए सक्षम है बशर्ते इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाए।कोरोना से बचना जीवन के लिए जरूरी है, लेकिन आजीविका के लिए सामाजिक दूरी की शर्तें तोड़ना हमारी मजबूरी या अज्ञानता जनित फितरत हो सकती है, लिहाजा आने वाले लंबे समय तक इन शोधों के आधार पर मास्क पहनना और जहां तक संभव हो 2 गज की दूरी बनाए रखना ही दुनिया के पास एकमात्र उपचार है।ऐसे में अगर 18 मई के बाद लॉक डाउन- 4 बढ़ता है तो आम जनों के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है ऐसे में दैनिक मजदूर, व्यवसाई वर्ग पर मानसिकता का मुसीबत टुटेगी ही , केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।ऐसे में जरूरत है कि आम से लेकर खास तक लॉक डाउन के नियम का पालन करें, 2 गज की दूरी बनाए रखें, मास्क पहने, और समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते रहे।गौरतलब हो कि अब तो जीवन में भी यह अध्याय को जोड़ना ही पड़ेगा, इस कोरोना के साथ जीने और मरने मे शामिल करना ही पड़ेगा, इसे एक आदत बनाकर अपने दैनिक कार्यों को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करते हुए जीवन को निर्वहन किया जा सकता है ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
Download | Get Embed Code

May 14, 2020, 6:12 a.m. | Tags: autopub  


शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह देर रात कोटा से आए छात्र-छात्राओं को डीएम, एसपी ने किया स्वागत जिला शिवहर समाहरणालय मैदान में कल देर रात बेंगलुरु के कोटा से आए शिवहर के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के द्वारा स्वागत किया गया है तथा छात्र-छात्राएं को पका हुआ भोजन का पैकेट एवं पानी का बोतल ,मास्क आदि का वितरण भी किया गया है।जिला पदाधिकारी श्री सिंह के निर्देश पर आए हुए प्रवासी छात्र छात्राओं को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जांच कराते हुए बच्चों के अभिभावकों के साथ इस शर्त पर भेजा गया कि वे अगले 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे।उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है, तथा शिवहर प्रखण्ड के सुगिया गांव को मंगलवार को कंटेनमेंट जोन से मुक्त भी कर दिया गया है।जिलाधिकारी श्री सिंह ने कोटा से आए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों एवं बच्चों को लॉक डाउन के नियम का पालन करने, सामाजिक दूरी मे रहकर कोई भी कार्य करने, मुंह पर मास्क लगाने, तथा समय-समय पर हाथ की सफाई करने को कहा है ताकि इस बीमारी से नियंत्रण पा सके। ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
Download | Get Embed Code

May 14, 2020, 6:17 a.m. | Tags: autopub  

प0 चम्पारण बेतिया जिला के साठी थाना पुलिस ने कांड संख्या 25/20 फाइनेंस कंपनी के साथ हुई कांड में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि मुन्ना आलम फाइनेंस कर्मी के साथ लूटपाट का अभियुक्त था हमारे पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखंड के भावल पंचायत के इमरती कटहरवा गांव में बाघ के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय राजेंद्र मुसहर नामक व्यक्ति को बेतिया के एमजेके अस्पताल में इलाज लिए रेफर कर दिया गया है।

जिला सीतामढ़ी बैरगनिया जोहरी मल स्कूल में बाहर से आये मजदूरों ने सही भोजन न मिलने पर किया हंगामा

कालाजार छिड़काव और एईएस संबंधी जगगरुकता पर जताया संतोष - डॉ रविन्द्र ने की साप्ताहिक समीक्षा - एईएस पर जागरूकता फैलाने पर जोर देने को कहा सीतामढ़ी। 11 मई जिला भीबीडी नियंत्रण कार्यालय में सोमवार को जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डा रवीन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में कालाजार नियंत्रणार्थ चलाये जा रहे एसपी छिड़काव की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग किया गया था। कालाजार में अबतक के छिड़काव की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए डॉ रविन्द्र ने सभी भीबीडीएस , केबीसी तथा छिड़काव कर्मीगण के काम की सराहना की और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने हेतु अनुरोध किया । अब तक 13 कार्य दिवस में 63 दलों द्वारा 38 गाँव के 55681घरों के 296391 जनसंख्या को आच्छादित किया गया है ।छिड़काव के साथ साथ ये दल कोरोना तथा मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम हेतु जागरूकता संदेश भी देते हैं । एईएस प्रभावित प्रखंडों को मिला एम्बुलेंस डा यादव ने सभी से अनुरोध किया है कि मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम हेतु जरूरी है कि बच्चों को रात में बिना भोजन किए नहीं सोने देना है और चमकी होने पर बिना समय गंवाये 4 घंटे के अन्दर ही बच्चे को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचाना है ताकि उसका ससमय उपचार किया जा सके ।इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति से चार प्रभावित प्रखण्डों रुन्नी सैदपुर, सोनबरसा, डुमरा एवं नानपुर,में अतिरिक्त एम्बुलेन्स भी उपलब्ध कराया गया है । चमकी बुखार के निम्न लक्षण देखे गए हैं। 1. मिर्गी जैसे झटके आना (जिसकी वजह से ही इसका नाम चमकी बुखार पड़ा) 2. बेहोशी आना 3. सिर में लगातार हल्का या तेज दर्द 4. अचानक बुखार आना 5. पूरे शरीर में दर्द होना 6. जी मिचलाना और उल्टी होना 7. बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस होना और नींद आना 8. दिमाग का ठीक से काम न करना और उल्टी-सीधी बातें करना 9. पीठ में तेज दर्द और कमजोरी 10. चलने में परेशानी होना या लकवा जैसे लक्षणों का प्रकट होना। ऐसे करें बचाव 1. बच्चों को रात में अच्छी तरह से खाना खिलाकर सुलाएं। खाना पौष्टिक होना चाहिए। 2. बच्चों को खाली पेट लीची न खाने दें। अधपकी लीची का सेवन कदापि न करने दें। 3. बच्चे को रात के खाने में मीठा जरुर दें 4. बच्चों को धूप में न निकलने दें 5. बच्चे को कभी भी रात में भूखे पेट न सोने दें

सोमवार को सीतामढ़ी जिले के 4 प्रखंडों में बने क्वारन्टाई सेंटरों पर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया बैरगनिया रीगा सोनबरसा औरडुमरा के सेन्टरो पर हंगामे के साथ नारेबाजी भी की प्रवासी मजदूरों ने भोजन करने से इनकार करते हुए व्यवस्था सुधार की मांग की मजदूरों का आरोप था घटिया खाना दिया जा रहा था

जिला शिवहर पिपराही स्टेट बैंक शाखा में धन गस्ती दल के द्वारा बैंक में आए हुए विभिन्न जगहों से खाता धारकों को सोशल डिस्टेंस के पालन कराने की जानकारी दिया गया धन गश्ती दल के पुलिस प्रशासन के द्वारा बताया गया कि हम लोग सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्र के विभिन्न जगहों में सोशल डिस्टेंस के पालन कराने में लगे हुए हैं आप लोग भी इसमें सहयोग कीजिए और सोशल डिस्टेंस का पालन कीजिए एक दूसरे से दूरी बनाकर रखिए।बैंक ग्राहकों को पुलिस बल के द्वारा समझाते हुए भी दिखा गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला शिवहर के पिपराढी प्रखंड कुअमां पंचायत अंतर्गत उप विकास आयुक्त मोहम्मद बारिश खान स्थानीय मुखिया शबनम से द्वारा महादलित टोला में मिटी भराई एवं पेवर ब्लॉक से सोलिंग का कार्य का उद्धघाटन किया गया है।उप विकास मोहम्मद वारिस खान ने बताया है कि कुअमा पंचायत के सबसे खराब स्थिति महादलित टोलों की थी जहां पर बहुत जरूरी था मिट्टी भरना एवं पेवर ब्लॉक से सड़क का निर्माण करना, जिसके लिए स्थानीय मुखिया शबनम सिन्हा के अनुरोध पर मनरेगा के तहत 47 लाख रुपए की लागत से कार्य किया जाना है जिसका उदघाटन किया गया है।स्थानीय मुखिया शबनम सिन्हा ने बताया है कि अथक प्रयास के कारण महादलित टोला के निवासियों को बहुत सहूलियत मिलेगी,महादलित टोला में सड़क बहुत जरूरी था ,बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ के साथ-साथ आवागमन भी प्रभावित हो जाता था, उप विकास आयुक्त मोहम्मद बारिश खान के द्वारा मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कराया जाना महादलित टोला वासियों के लिए बेहतर कदम है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मधुबनी के नैनाहा गांव में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव ने वार्ड संख्या 2, 3, व 4, में सैनिटाइजर तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव रविवार से शुरू कर दिया है। मुखिया ने बताया की पंचायत के सभी वार्डों में क्रमवार तरीके से सैनिटाइजर तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा साथ ही वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने का लोगों को जागरूक किया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

Comments


शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह की रिपोर्ट *किशोरियों को किया गया जागरूक* ------------------------------------- जिला शिवहर तरियानी प्रखंड के विशंभर पुर पंचायत में सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार के द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु 15 किशोरियों को जागरूक किया गया। सचिव मोहन कुमार के द्वारा हाथ धोने की तरीका बताया गया और सभी किशोरियों को मास्क एवं साबुन दिया गया है,मोहन कुमार के द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें सोशल डिस्टेंस साफ सफाई एवं दिन में कम से कम 8 से 10 बार हाथ धोएं और घर से बाहर निकलते है तो मास्क का उपयोग करें इस कार्यक्रम में संस्था के संतोष कुमार, रीता कुमारी आदि उपस्थित थे।
Download | Get Embed Code

May 11, 2020, 8:12 p.m. | Tags: autopub