प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड मधुबनी के नैनाहा गांव में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए मुखिया वीरेंद्र प्रसाद यादव ने वार्ड संख्या 2, 3, व 4, में सैनिटाइजर तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव रविवार से शुरू कर दिया है। मुखिया ने बताया की पंचायत के सभी वार्डों में क्रमवार तरीके से सैनिटाइजर तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा साथ ही वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने का लोगों को जागरूक किया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।

Comments
शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह की रिपोर्ट *किशोरियों को किया गया जागरूक* ------------------------------------- जिला शिवहर तरियानी प्रखंड के विशंभर पुर पंचायत में सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार के द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु 15 किशोरियों को जागरूक किया गया। सचिव मोहन कुमार के द्वारा हाथ धोने की तरीका बताया गया और सभी किशोरियों को मास्क एवं साबुन दिया गया है,मोहन कुमार के द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें सोशल डिस्टेंस साफ सफाई एवं दिन में कम से कम 8 से 10 बार हाथ धोएं और घर से बाहर निकलते है तो मास्क का उपयोग करें इस कार्यक्रम में संस्था के संतोष कुमार, रीता कुमारी आदि उपस्थित थे।
May 11, 2020, 8:12 p.m. | Tags: autopub