प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल क्षेत्र मधुबनी प्रखंड में मधुबनी पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की आने की सुचना पाकर गांव के ही कुछ युवा ही गांव के बाहर ही गांव में आने से रोक दिया। प्रवासी मजदूर नारायण चौधरी पिता दुखी चौधरी है जो हैदराबाद से साइकिल से चल कर 21 दिनों बाद अपने गांव मधुबनी पहुचा। गांव के ही युवा किशन पाण्डेय, सौरभ कुमार, रोहित शर्मा, दिनेश कुमार ने उसे अपने पास से बिस्कुट पानी तेल साबुन की ब्यवस्था कर उसे गांव के बाहर एक स्कूल में रात में रहने का ब्यवस्था कीया सुबह होतो ही गांव के मुखिया सुमित चौंहानं ने उसे दहवा क्योरन्टीन सेंटर में भेज दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सुगौली के विधायक रामचन्द्र सहनी ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सुगौली का आवश्यक मुद्दा उठाया।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
घोड़ासहन ठाकुर राम मथुरा प्रसाद उच्च विद्यालय क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे तीन लोगों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य 17 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मधुबन पुरानी बाजार के समीप एक घर से 10 बोतल विदेशी शराब बरामद
फेनहारा के मरीज ने कोरोना से जीता जंग किया गया मुक्त
400 सो मजदूरों को रीगा चीनी मिल से किया बाहर बड़ी खबर सीतामढ़ी-सैकड़ों मजदूर को लॉकडाउन के दौरान चीनी मिल ने दिखाया बाहर का रास्ता,दो माह के लिए तकरीबन 400 कामगारों को निकाला काम से बाहर,चीनी मिल के मुख्य द्वार में लगा ताला,सभी मजदूर परेशान, मामला रीगा चीनी मिल का,*_
बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना, 15 घण्टा में 85 नए पोजेटिव रिपोर्ट आने से बिहार में मचा हड़कंप, मुंगेर व नालन्दा तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा पहुँचा 696*_
शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह की रिपोर्ट *शिवहर में एक संक्रमित मरीज रिकॉवरी हुआ,भेजा गया पैतृक गांव जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह* *पूर्वी चंपारण मोतिहारी निवासी एक व्यक्ति जो शिवहर आइसोलेशन में थे को कोविड-19 से रिकॉवरी हुआ है पश्चात मुक्त करते हुए उन्हें उनके पैतृक गांव भेजा गया* जिला शिवहर में पूर्वी चंपारण मोतिहारी निवासी एक व्यक्ति जो आइसोलेशन में थे को कोविड-19 से रिकॉवरी के पश्चात मुक्त करते हुए उनके पैतृक गांव भेजा गया है उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दी है। बिहार राज्य से बाहर लॉक डॉउन के कारण शिवहर जिला वासी जो फंसे हुए हैं वे बिहार लौटना चाहते हैं तो अपना डिटेल भेज कर मदद प्राप्त कर सकते हैं इस बाबत जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दिल्ली एवं पटना का नंबर जारी किया है। 011--23792009 011--23014326 011--23013884 0612--2294204 0612--2294205 नंबर को जारी करते हुए जिलाधिकारी ने बताया है कि इसके अतिरिक्त ईमेल आईडी पर भी वे अपना डिटेल डाल कर पंजीकरण कर सकते हैं ईमेल आईडी-- biharhepmigrant@gmail.com जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य में लॉक डॉउन के कारण फंसे हुए व्यक्ति जो अपना राज्य लौटना चाहते हैं लिंक पर भी पंजीकरण करा सकते हैं। जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने जिला वासियों से अपील किया है कि जो व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं उनके बारे में तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दे ,घबराएं नहीं, अफवाहों पर न ध्यान दें, कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा हेतु सामाजिक दूरी का पालन करें। जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर ऐसे आवासित व्यक्तियों को इस शर्त पर क्वॉरेंटाइन से छोड़ा गया है कि वे अगले 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे है । जिला पदाधिकारी श्री सिंह के निर्देश पर जिला के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से सतत एवं सघन जांच किया जा रहा है, ताकि किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण पाए जाने पर शीघ्र सैंपल कलेक्शन कर जांच हेतु भेजा जा सके।
सुगौली। थाना क्षेत्र के कैथवलिया में क्रिकेट खेलने के विवाद में रविवार के शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया।
हरसिद्धि। राजेन्द्र प्र.गुप्ता को गोबिंदगंज का विधानसभा प्रभारी बनाने पर हरसिद्धि के भाजपा नेताओं ने जताया हर्ष। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री गुप्ता को दी बधाई

Comments
शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह शिवहर में मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूर्ण जिला शिवहर में मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो गया है उक्त जानकारी देते हुए मूल्यांकन निदेशक नवाब उच्च माध्यमिक विद्यालय ने जानकारी दी है।माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2020 के मूल्यांकन केंद्र श्री नवाब उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवहर पर की जा रही थी, केन्द्र पर उपलब्ध कराये गये 59867 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य बिहार विधालय परीक्षा समिति पटना द्वारा निर्धारित समय 10 मई 2020 को समाप्त कर लिया गया है। इस आशय की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवहर कार्यालय से दी गयी है।गौरतलब हो कि स्थानीय नवाब हाई स्कूल शिवहर में माध्यमिक मूल्यांकन केंद्र संख्या 173 बनाया गया था तथा निर्देशित किया गया था कि 10 मई तक परीक्षकों द्वारा सभी 59867 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया था।अंग्रेजी, साइंस, मैथ, सोशल साइंस ,हिंदी ,उर्दू ,एआरबीआई, संस्कृत ,इकोनॉमिक्स ,कॉमर्स, होम साइंस, म्यूजिक आदि विषयों की परीक्षा मैट्रिक के छात्र-छात्राओं ने दिया था।इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी के दिशा निर्देश पर कॉपियों की जांच हेतु विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 126 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी ,जिसमें से मात्र 72 परीक्षकों ने भाग लिया तथा सभी 59867 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 100 फीसदी कर लिया गया है। ताजा खबर पाने के लिए अपने मोबाइल प्ले स्टोर से मोबाइल वाणी डाउनलोड करें रेफर कोड 7277986328 दर्ज करें जिससे देश दुनिया की खबर आपको प्राप्त होगी अपने मोबाइल से 09266544111 पर मिस कॉल देकर सुन सकते हैं मोबाइल वाणी पर
May 11, 2020, 7:29 a.m. | Tags: autopub
शिवहर ब्यूरो अरूण कुमार साह की रिपोर्ट *एक ऐसी महिला मुखिया जो खुद अपने हाथो से परोस कर प्रवासी मजदूरो को करा रही भोजन* जिला शिवहर जी हाँ आपनें सही सुना है पिपराही प्रखंड के राजकीय मध्य विधालय कुअमा के क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मुखिया शबनम सिंह अपने हाथ से खुद खाना परोस कर बाहर से आये पंचायत के मजदूरों को भोजन कराती दिखी है,इस दौरान मुखिया शबनम सिंह सोशल डिस्टेन्शिग सहित हर नियम का पालन करते हुए मास्क एवं ग्लब्स का प्रयोग करती हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लगभग 40 के लगभग लोग क्वरनटिन मे हैं। क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों का कहना है कि हमलोगों को मुखिया शबनम सिंह के द्वारा किये गए व्यवस्था के कारण किसी भी प्रकार का दिक्कत महसूस नही हो रहा है। वही मुखिया श्रीमति सिंह ने बताया कि कुअमा पंचायत के सभी व्यक्ति हमारे परिवार के सद्स्य है,ऐसे में जो भी बाहर से आये हमारे मजदूर भाई क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे हैं,उनके हर सुविधा का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है। कुअमा के कई ग्रामीणो ने बताया कि कोरोना से बचाव हेतू पंचायत का सेनेटाइजेशन करवाना एवं घर घर साबुन एवं मास्क का वितरण मुखिया के द्वारा किया गया है, वही मुखिया शबनम सिंह लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रही है। कुअमा पंचायत मे चल रहे दोनों क्वॉरेंटाइन सेंटर पर स्वयं वहा लोगों को खाना खिलाती है एवं सभी लोगों के हौसले को बढ़ाती है।
May 11, 2020, 7:45 a.m. | Tags: autopub