प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखंड के भावल पंचायत के इमरती कटहरवा गांव में बाघ के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गये हैं। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय राजेंद्र मुसहर नामक व्यक्ति को बेतिया के एमजेके अस्पताल में इलाज लिए रेफर कर दिया गया है।