जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय सुबह 7 बजे से ही सीतामढ़ी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो का ले रहे है जायजा. विधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर भी ले रहे है फीडबैक। जिले के वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जाम से निजात के एंटी ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में निकाला गया समर्थन मार्च खबर पर जाने के लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग सुने
सुप्पी थाना प्रभारी प्रमोद प्रसाद को सीतामढ़ी आरक्षी अधीक्षक ने ,कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से किया निलंबित किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक स्थित देवरानी ज्वेलर्स दुकान से मंगलवार की रोज दिन के 11:00 बजे ₹80000 मूल्य की लैपटॉप की चोरी हो गई है, रेवासी टोले धनुषी निवासी अमरनाथ साह अपनी दुकान से निकल कर बिल के चापाकल का पानी लाने गया, पानी लेकर आया तो देखा लैपटॉप गायब था, इसकी सूचना थाना को दी गई अवर निरीक्षक हरे कृष्ण सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, रात तो रात अब तो दिन में भी चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी के मेहसौल चौक पर युवा कांग्रेस के जिला संयोजक मोहम्मद शमश सहनवाज के नेतृत्व में युवा पत्रकार यदुवंश के गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
थाना के ही दूरी पर अज्ञात चोरों ने शटर का ताला काटकर 2 लाख रुपए की कीमती सामग्री किया चोरी, अज्ञात चोरों ने शटर का ताला काटकर लहंगा सारी एवं अन्य कई कीमती वस्त्र किया गायब, घटना रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर चौक की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
डीएम सुनील कुमार यादव एवं एसपी हर किशोर राय ने जिले में शांति,सौहाद्र एवम भाईचारे के वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर सोनबरसा प्रखण्ड के भूतही आदर्श मध्य विद्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में भाग लिया। जिला पदाधिकारी द्वारा शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों से अपील किया गया कि इस बार भी बकरीद पर्व सभी लोग शांति,प्रेम एवम भाईचारे के साथ अपने-अपने घरों में ही मनाए। उन्होंने यह भी अपील किया कि अपने-अपने क्षेत्रों के मस्जिदों में लगे माइक द्वारा लोगों को भी बकरीद घर में मनाने का अपील किया जाए। डीएम सुनील कुमार यादव ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से कोरोनावायरस का टीका लगवाने का भी अपील किया एवं बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जो लोग टीका नहीं लगवाए हैं उन्हें टीका लगवाने के लिए जागरूक एवम प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने कहा कि सभी लोग कोविड-19 के गाइडलाइन नियमों का अनिवार रूप से पालन करें एवं शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व को मनाएं । उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के अफवाहों से बचें। सोशल मीडिया में फैलाए जाने वाले अफवाह की खबरों पर ध्यान ना दें,साथ ही भ्रामक एवम सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले पोस्ट की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06226-250316 एवम स्थानीय थानों पर जरूर दे। । उक्त बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से एक स्वर में कहा की आने वाले सभी पर्व त्यौहार शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि हम सभी जिला प्रशासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशो का पालन करेंगे। उक्त शांति समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाकांत उपाध्याय, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार, अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।*
सुप्पी प्रखंड के जमला गांव में कटाव स्थल पर निर्माण कार्य मजदूरों के द्वारा तेजी से जारी
जमला के लोग कटाव से काफी भयभीत है उन लोगों ने बताया कि कुछ ग्रामीण अपना-अपना सामान अपने रिश्तेदारों के यहां रख दिए हैं और कुछ लोग अपना मवेशी खाद्यान्न कपड़े और जरूरी सामान अपने बगल के गांव में रख दिए हैं हम लोग कट्टाब को लेकर भयभीत हैं क्योंकि कटाव अब गांव के माता भाई से 300 मीटर दूर पर कटाव है आधा कटाव पर तेजी से कार्य नहीं किया गया तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुरनहिया बसंत जगजीवन पंचायत के गढ़वा टोला व बसंत जगजीवन गांव के ब्रह्म टोला से शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा तीन बाइक की चोरी कर ली गई है ।चोरी किए गए बसंत जगजीवन गांव के गढ़वा टोला से दो बाइक जिसमें बाइक मालिक राजेश कुमार की एचएफ डीलक्स जिसका नंबर बीआर 55 बी 4638 जिसका चेचिस नं नंबरMBLHAR208JGF19388 ,एवं राकेश कुमार सिंह की स्प्लेंडर प्रो जिसका नंबर बीआर 55 ए 7422 चेचिस नंबरMBLHALOCAFHL13383 ,की चोरी गुहस्वामी के दरवाजे से कर ली गई है ।वही बसंत जगजीवन गांव के ही ब्राह्मण टोली से एक बाइक चोरी कर लिए जाने की सूचना है ।इस संबंध में गाड़ी मालिक द्वारा कुंदन कुमार सिंह ,राजेश कुमार द्वारा थाने में एक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
