सुगौली,पू च:--थाना क्षेत्र के सुकुल पकड़ पंचायत के गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से रविवार की शाम में लगी आग में मुस्लिम मियां की फुसनुमा घर जल गई।जिसमें बीस हजार नगदी सहित हजारों रुपये की संपति जल जाने की बात बतायी गई।दिए गए आवेदन में अग्नि पीड़ित मुस्लिम मियां की पत्नी ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गया।जिसमें घर के कपड़े,खाने-पीने के समान, बर्तन बिछावन सहित बक्से में रखे गए बीस हजार रुपये और सामान सहित हजारों रुपए की संपत्ति जल कर खाक हुई है।आग की लपटें उठते देखें स्थानीय लोगों ने थाना को फोन किया। जहां से मिनी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग लगी घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मी अजय कुशवाहा अपनी टीम के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया।बताया गया कि अगलगी में हुई क्षति का आकलन कराया जाएगा। जिसके बाद सरकारी आपदा विभाग से मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बता रहे हैं की सुगौली प्रखंड के छगराहा सहित अन्य क्षेत्रों में डायरिया और चमकी बुखार के संभावित ख़तरे को लेकर जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार के द्वारा जागरूकता किया गया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बता रहे हैं की सुगौली राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के 76 जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय विधायक के आवास पर जन्मदिन मनाया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बता रहे हैं की सुगौली प्रखंड से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग छ्पुआ से रक्सौल हो कर जाने वाली मुख्य पथ के किनारे प्रति दिन सड़क पर सब्ज़ी की दुकानें लगाई जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सुगौली के ग्रामीण इलाकों में जागरूकता चलाकर दी गई डायरिया से बचाव की जानकारी सु5,पू च:--प्रखण्ड के छगराहाँ, छपरा बहास सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया व चमकी बुखार के संभावित खतरे को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को जागरूक किया।उन्होंने कहा कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके कारण सर्दी,जुकाम,खाँसी सहित अन्य मौसमी बीमारी के साथ डायरिया की भी संभावना बढ़ गई है। ऐसे में हमें विशेष सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमसभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि बदलते मौसम में डायरिया के प्रकोप में आने की प्रबल संभावना हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसके दायरे में कोई भी यानी सभी आयु वर्ग के लोग आ सकते हैं। डायरिया के कारण शरीर में सुस्ती आ जाती है तथा समय रहते इलाज नहीं होने से यह कभी कभी जानलेवा साबित होता है।

सूखे से जूझ रहे हैं किसान, खेतों में बोऐ धान के बीज बढ़ने से पहले ही सुखने के कगार पर कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ से किसान होते हैं बर्बाद,सक्षम विभाग मौन सुगौली,पू.च:--धान का कटोरा कहा जाने वाला क्षेत्र आज प्रचंड गर्मी से जीवन उबारने की जद्दोजहद में लगा है।अप्रत्याशित बढ़ती तापक्रम,और बारिश के नही होने पानी के अभाव में फसलें दम तोड़ रही है।प्रखंड क्षेत्र की कृषि मानसून के साथ जुआ साबित हो रही है।किसान सूखे की समस्या से जूझ रहे हैं।आषाढ़ महीने में बारिश नही होने से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है।यहां की आबादी ज्यादातर खेती पर निर्भर करती है।खेतों की बदौलत किसान साल भर तक दो जून की रोटी,बच्चों की पढ़ाई,बीमार सदस्यों की दवाई,बिटिया की शादी,घर बनाने सहित विभिन्न कार्यो का निपटारा करते हैं। पर सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों के आंखों की नींद हराम हो गई है।किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि कुछ दिन और बारिश नहीं हुई और नहरों से पानी नहीं मिला तो रोपने के लिए धान का बीज नहीं मिल पायेगा और खेत परती रह जाएंगे।सब मन में सजाए हुए सारे सपनों पर पानी फिर जाएगी।इस साल खेती मार खा गई तो घर का सारा बजट बिगड़ जाएगा तथा दो जून की भोजन के लिए हम किसान मोहताज हो जाएंगे।

सुगौली,पू च:--स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत दो से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।स्वास्थ्य जांच कर रहे डॉक्टरों की टीम ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर,हार्ट,शुगर और उनका वजन सहित अन्य तरह की जांच की गई।जिसके बाद गर्भवती माताओं को स्वस्थ रहने के बारे में आसान तरीका बताया गया।गर्भवती माताओं को बताया गया कि पौष्टिक और हल्के भोजन करें, आसान व्यायाम नियमित रूप से करते रहें।साथ हीं नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें। साथ ही गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गई।एमओआईसी डॉक्टर शुभम कुमार के हवाले से बताया गया कि दो सौ बीस गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।

प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें परामर्श भी दिए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली,पू च:--स्थानीय थाना परिसर में लगा जनता दरबार,जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।सुनवाई के बाद अंचलाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जनता दरबार में सुनवाई के लिए कुल सात मामले आए। जिसमें सुनवाई के दौरान छः मामलों का निष्पादन कर दिया गया।और एक मामले को लेकर दोनों पक्षों को अगली तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।अंचलाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि आए मामलों में बंगरा के कुंदन कुमार और संतोष राम के बीच जमीन से जुड़ी मामले पर सुनवाई की गई। वही मेहवा के जंग बहादुर सहनी और विजय सहनी के बीच के जमीनी विवाद पर सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि सुनवाई के लिए आए सभी सातों मामलों पर दोनों पक्षों के कागजातों को देखते हुए उनके बीच समझा-बुझाकर आपसी सुलह के आधार पर छः मामलों का निष्पादन जनता दरबार में ही कर दिया गया। सुनवाई के दौरान थाना के एसआई रामगुलाम यादव मौजूद रहे।जहां कड़ाके की भरी गर्मी में भी अपनी समस्याओं को लेकर दर्जनों की संख्या में फरियादी जनता दरबार में पहुंचे थे।

जनता दरबार में जमीनी मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान छह मामलों का निपटारा किया गया। दो मामले के निपटारे के लिए अगले सप्ताह का समय दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।