सामुदायिक अस्पताल में समीक्षा बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चिकत्सकों से कहा गया की सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य सुविधा लोगों मिल सके। इसके लिए हर संभव प्रयास करने हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बताते हैं कि पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को पाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बताते हैं कि फायर बिग्रेड के टीम ने लोगों के बीच मॉक ड्रिल किया यह प्रदर्शन इसलिए किया गया, ताकि आमलोग एवं स्कूली बच्चे आग लगने पर खुद का बचाव करने के साथ आग पर काबू पा सके। मॉक ड्रिल में गैस सिलेंडर में आग लगने पर बुझाकर बच्चों को दिखाते अग्निशामक दल के अधिकारी व कर्मी। ग्रामीण क्षेत्रों में झोपड़ी में आग लगने पर बुझाने का तरीका सिखाते।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बताते हैं कि गांव में सोमवार को एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में रखे अनाज, बर्तन, कपड़ा व अन्य सामग्री जलकर राख हो गया।ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपट इतनी तेजी से उठ रही थी कोई भी उसके समीप जाने का हिम्मत नहीं जुटा पाया। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में झोपड़ी तथा उसमें रखे सामान जलकर राख हो गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बताते हैं कि सुगौली युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह कुशवाहा ने सुगौली प्रखंड के युवा अध्यक्ष अजय ठाकुर को मनोनीत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
फायर टीम ने आग से बचाव के लिए लोगों को दी जानकारी,बांटा पंपलेट सुगौली,पू.च:--स्थानीय थाना की फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगो को अग्नि कांड से बचाने के लिए मॉक ड्रील चलाया। थाना अग्निशमन कर्मी अजय कुशवाहा ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नम्बर 6 में हमारी टीम पहुंची। जहां आग से सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल करवाया गया।मॉक ड्रील में पहुंचे महिला-पुरुष सहित अन्य लोगो को बताया गया कि घर के चूल्हे,अलाव या अन्य कारणो से आग लगती है। साथ ही गैस सिलेंडर के रिसाव से या बिजली के शॉर्ट सर्किट से भी आग लगती है। टीम ने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत थाना के फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दें।और तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का प्रयास करें।टीम ने यह भी बताया कि गर्मी के दिनों आग लगने की घटना अधिक होती है। इसलिए पूरी सावधानी बरते और अन्य लोगो को भी इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दें।टीम ने मौके पर उपस्थित लोगो को आग से सुरक्षा की जानकारी देने वाले पंपलेट का भी वितरण किया।
युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष बने अजय सुगौली,पू.च:--युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल के पूर्वी चम्पारण जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह कुशवाहा ने सुगौली प्रखंड का युवा अध्यक्ष अजय ठाकुर को मनोनित किया है।इसको लेकर जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने अपने पत्रांक-6 दिनांक-11.06.2023 के आलोक में एक मनोनयन पत्र जारी किया है।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पार्टी के निर्धारित और संचालित कार्यक्रमों में अहम भूमिका निर्वाहन करने की आशा की है।राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुगौली प्रखंड युवा अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर अजय ठाकुर ने जिलाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है।और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे अपने इस पद पर पूरी ईमानदारी,लगन और निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।वही अजय ठाकुर को सुगौली प्रखंड का युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा,जिला महासचिव विभूति नारायण सिंह,राज कुमार सर्राफ,बिंदेश्वरी प्रसाद,मृत्युंजय पासवान,सुनील पटेल,पम्मी भगत,इकबाल मियां,विष्णु यादव,मुखिया अशोक पासवान,सरपंच मितेन्द्र पासवान सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
सुगौली,पू च:--स्थानीय पुलिस ने गश्ती के दौरान छः लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है ।थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया में शराब बेंचे जाने की शिकायत पटना उत्पाद विभाग को मिली थी।जिसके आधार पर एएसआई सीतारामदास को पुलिस टीम के साथ कैथवलिया भेजा गया। जहां सूचना में मिली ठिकाने पर जांच-पड़ताल के दौरान रामपुकार साह छः लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह छापेमारी की गई। जिसमें उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उस पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
