फायर टीम ने आग से बचाव के लिए लोगों को दी जानकारी,बांटा पंपलेट सुगौली,पू.च:--स्थानीय थाना की फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगो‌ को अग्नि कांड से बचाने के लिए मॉक ड्रील चलाया। थाना अग्निशमन कर्मी अजय कुशवाहा ने बताया कि थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नम्बर 6 में हमारी टीम पहुंची। जहां आग से सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल करवाया गया।मॉक ड्रील में पहुंचे महिला-पुरुष सहित अन्य लोगो को बताया गया कि घर के चूल्हे,अलाव या अन्य कारणो से आग लगती है। साथ ही गैस सिलेंडर के रिसाव से या बिजली के शॉर्ट सर्किट से भी आग लगती है। टीम ने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत थाना के फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दें।और तत्काल स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का प्रयास करें।टीम ने यह भी बताया कि गर्मी के दिनों आग लगने की घटना अधिक होती है। इसलिए पूरी सावधानी बरते और अन्य लोगो को भी इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दें।टीम ने मौके पर उपस्थित लोगो को आग से सुरक्षा की जानकारी देने वाले पंपलेट का भी वितरण किया।