सुगौली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने किसानों को बताया देश की प्रगति का आधार

मोतिहारी -अरेराज मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर गदरिया के समीप शुक्रवार को बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के शिकार दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। मृतकों की पहचान हरसिद्धि के दुदही गांव के रहने वाले सेराजुल मियां के पुत्र खुर्शीद आलम (30) व कलामुद्दीन मियां के पुत्र अफजल मियां (22) के रूप में की गई है। खुर्शीद आलम अफजल मियां का बहनोई था। लोगों ने बताया कि साला-बहनोई दोनों एक ही बाइक से मोतिहारी जा रहे थे। इसी दौरान मोतिहारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया।

शहरों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों के गांव व कस्बे में भी मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत स्वच्छ गांव- समृद्ध गांव के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइट लगाये जाएंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए जगहों को चिन्हित कर टेंडर प्रक्रिया भी पूरा कर लिया है। इस कार्य का जिम्मा एमएसआईटीआई लिमिटेड कंपनी प्रयागराज ( यूपी ) को मिला है। शीघ्र निर्माण कंपनी द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा। इससे जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों के गांव व कस्बे भी सोलर स्ट्रीट लाइट के प्रकाश से जगमग जगमग करेंगे। वहीं विद्युत की अनियमित आपूर्ति की समस्या प्रकाश में आड़े नहीं आएगी। 52 वार्डो के 520 स्थानों पर लगाये जाएंगे सोलर स्ट्रीट लाइट प्रखंड के तेरह पंचायतों के कुल 192 वार्डो के 1920 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। ऐसे में प्रथम चरण में अभी प्रत्येक पंचायत के चार वार्डो के दस स्थानों पर यानी 52 वार्डो के 520 स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। एक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर करीब 30,669 रुपये का खर्च आ रहा है। पांच साल तक होगी रखरखाव की जिम्मेवारी सोलर लाइट के पांच वर्ष तक रख रखाव की जिम्मेदारी एजेंसी को होगी। इसलिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगने के बाद एजेंसी को मात्र 75 फीसदी की ही राशि भुगतान करने का प्रावधान किया गया है। पांच साल तक सोलर स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस के बाद शेष 25 फीसदी राशि एजेंसी को भुगतान किया जाएगा। 192 वार्डों में लाइट लगाने की है योजना प्रभारी बीपीआरओ सह बीडीओ संदीप सौरभ का कहना है कि प्रखंड के तेरह पंचायतों के 192 वार्डो में दस दस स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। प्रथम चरण में 52 वार्डो के 520 स्थानों पर सोलर लाइट लगाने की करवाई आरंभ कर दी गई है।

सामुदायिक केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें कई बीमारीयों से बचाव के लिए टीका दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर होंगे कई बदलाव पुराने भवन को तोड़ कर नए भवन का होगा निर्माण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुखार आने पर गांव के झोला छाप डॉक्टर ने बच्ची को इंजेक्शन दिया। जिसके बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। जिसके कारण बच्ची की मौत भी हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

किसान लाभार्थी सम्मलेन का आयोजन कर किसानों के साथ आवश्यक जानकारी साझा की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बता रहे हैं की सुगौली प्रखंड में 25 मई को हुई पंचायत उप चुनाव में नव निर्वाचित सदस्यों का 13 जून को शपथ ग्रहण कराया जायेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बता रहे हैं की सुगौली थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों से पाँच अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना के धनञ्जय शर्मा को गुप्त सुचना मिली थी की अलग अलग मामले के आरोपित अपने गांव आया हुआ है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरूल आलम बता रहे हैं की अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और उसके इलाज के दौरान होने वाली मौत की घटनाओं को लेकर प्रसाशन के द्वारा कदम उठा कर अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की सूची बना कर छापेमारी की जा रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।