मोतिहारी -अरेराज मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर गदरिया के समीप शुक्रवार को बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के शिकार दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। मृतकों की पहचान हरसिद्धि के दुदही गांव के रहने वाले सेराजुल मियां के पुत्र खुर्शीद आलम (30) व कलामुद्दीन मियां के पुत्र अफजल मियां (22) के रूप में की गई है। खुर्शीद आलम अफजल मियां का बहनोई था। लोगों ने बताया कि साला-बहनोई दोनों एक ही बाइक से मोतिहारी जा रहे थे। इसी दौरान मोतिहारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया।