अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर प्रभारी डीएम सह डीडीसी समीर सौरभ ,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रेष्ठ अनुपम के द्वारा किया गया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता दुबेटोला गोदाव राजकीय मध्य विद्यालय व उपविजेता नेशनल स्पोर्ट्स ऐकेडमी रहा। क्रिकेट प्रतियोगिता मिताली राज एकादश बनाम झूलन गोस्वामी एकादश के बीच हुआ। जिसमें मिताली राज एकादश ने इस मैच को 24 रन से जीता । प्रीति कुमारी मैन ऑफ द मैच घोषित की गईं । बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता सानिया राज व उपविजेता आयुषी रहीं। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आशा कुमारी, द्वितीय अनिता कुमारी व तृतीय स्थान पर प्रीति सिंह रहीं। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी वैष्णवी, द्वितीय कोमल पटेल व तृतीय प्रीति कुमारी रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मिस्टी सिंह, द्वितीय अनुपमा कुमारी व तृतीय विनीता कुमारी रहीं। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम हुस्नेहारा खातून , द्वितीय ईशा कुमारी व तृतीय रितु कुमारी रहीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल व मोमेंट देकर पुरस्कृत किया गया ।

सरकारी स्कूलों में बच्चों का ड्रॉप आउट चाइल्ड बैंक रोकेगा। पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के बच्चों का अगली कक्षा में जाने का ट्रांजिशन रेट कम होता है।  स्कूलों से छात्र छात्राओं के ड्रॉप आउट रोकने के लिए यह आइडिया तैयार किया गया है। 5वीं और 8वीं के बच्चों का 'चाइल्ड बैंक' बनेगा। विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी गई है। पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के बच्चों का अगली कक्षा में जाने का सबसे कम ट्रांजिशन रेट होता है। इस महीने के अंत तक इन बच्चों का चाइल्ड बैंक बना लेना है। ताकि इन बच्चों को मिडिल व हाई स्कूल में शिफ्ट किया जा सके। जिस स्कूल में बच्चे पढ़ रहे और जिसमें आगे नामांकन होंगे, इन दोनों स्कूलों के परीक्षा के बाद इन बच्चों के करीबी स्कूल में नामांकन कराने के साथ ही इस बैंक से मिलान होगा। ताकि इन बच्चों को मिडिल व हाई स्कूल में शिफ्ट किया जा सके। जिस स्कूल में बच्चे पढ़ रहे और जिसमें आगे नामांकन होंगे, इन दोनों स्कूलों के हेडमास्टर इसका डाटा रखेंगे। मार्च में वार्षिक परीक्षा के बाद इन बच्चों के करीबी स्कूल में नामांकन कराने के साथ ही इस बैंक से मिलान होगा। बताया जाता है कि नीति आयोग की टीम ने 'चाइल्ड बैंक' बनाने का विचार दिया है। सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल पांचवीं व आठवीं के बच्चों का चाइल्ड बैंक बनाकर विभाग को शीघ्र ही सौंपेंगे। ताकि मार्च के बाद शुरू होनेवाले नामांकन में इससे मिलान हो सके। इसमें बच्चे का नाम, पता, पिता का नाम समेत सभी जानकारी रहेगी जिससे उस बच्चे तक हेडमास्टर पहुंच सके। बताया जाता है कि बच्चे 5वीं के बाद छठी में जा रहे हैं या नहीं और 8वीं के बाद 9वीं में नामांकन ले रहे कि नहीं, इसकी जवाबदेही केवल अभिभावकों की नहीं रहेगी, बल्कि एक बच्चे को लेकर दो स्कूल जवाबदेही उठाएंगे। जिस प्राइमरी स्कूल में बच्चा पढ़ रहा है, उस स्कूल के हेडमास्टर और संबंधित क्षेत्र के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर की भी जवाबदेही रहेगी। इसी तरह कक्षा 8वीं से 9वीं में नामांकन को लेकर मिडिल और हाई स्कूल की जवाबदेही रहेगी।

मोतिहारी केन्द्रीय कारा में बंद बंदियों से मिलने के लिये अब ऑनलाइन बुकिंग करना होगा। ऑनलाइन निबंबन के बाद मुलाकाती का दिन व समय का मैसेज सेलफोन पर डिटेल्स जायेगा। जेल अधीक्षक विदु कुमार का कहना है कि सप्ताह में एक दिन ही मुलाकात होगी। ऑफलाइन मुलाकाती अब बंद कर दी गयी है। निबंधन के लिये अपना नाम पता के साथ बंदी का ब्योरा देना होगा। नये सिस्टम से मुलाकातियों की भीड़ नहीं होगी। ऑनलाइन मुलाकाती निबंधन के लिये मिलने वाले व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पता, उम्र, लिंग, बंदी से संबंध, पहचान पत्र का ब्योरा, ईमेल, सेलफोन नम्बर का नाम देना आवश्यक है। निबंधन होने के बाद मुलाकात करने वाले व्यक्ति के ईमेल व सेलफोन पर मुलाकात का समय व दिन प्रेषित होगा। निबंधन की बुकिंग के बाद काराधीक्षक उसका सत्यापन करेंगे। सप्ताह में एक दिन ही मुलाकात होगी। सप्ताह में दूसरी बार मुलाकाती के लिये निबंधन कराना कोई चाहेगा तो ऑनलाइन एक्सेप्ट नहीं होगा। नयी व्यवस्था से फर्जी मुलाकातियों पर रोक लग जायेगी।

जिले में स्ट्राबेरी की फसल लहलहाने लगी है। पंरपरागत खेती से इत्तर इस खेती के प्रति किसानों में रूझान बढ़ने लगा है। जिले में ट्रायल के रूप में इस खेती की शुरूआत आधा एकड़ में तुरकौलिया के एक किसान ने की है। ड्रिप इरिगेशन से आच्छादित स्ट्राबेरी की खेती से किसान की कमाई भी शुरू हो गयी है। एक दिन के अंतराल पर करीब 70 किलो तक स्ट्राबेरी फल का उत्पादन हो रहा है। जिले में एक हेक्टेयर में स्ट्राबेरी की खेती का लक्ष्य था। इसके लिए दो किसानों का चयन कर जिला उद्यान विभाग के द्वारा अनुदान मुहैया कराया गया है। प्रति हेक्टेयर खेती के लिए 1.25 लाख रुपये की लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान देय है। चार माह में 1.25 लाख तक कमाई आधा एकड़ स्ट्राबेरी की खेती में चार माह में करीब 50 हजार रुपये तक लागत आती है। इस चार माह में खर्च की कटौती कर करीब 1.25 लाख तक कमाई होने की उम्मीद है। किसान के द्वारा पहली बार प्रयोग के तौर पर स्ट्राबेरी की खेती की गयी है। लेकिन इससे बेहतर उत्पादन देख किसान गदगद हैं। आगे इससे अधिक एरिया में खेती करने की योजना बनायी है। स्ट्राबेरी फल खाने से होते हैं ये फायदे स्ट्राबेरी फल में सेहत का खजाना है। इसके खाने से वजन कम करने में लाभ होता है। कैंसर से बचाव करता है। इसे खाने से हृदय स्वस्थ रहता है। दांतों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ रखता है। आंखों की रोशनी ठीक रहती है। स्ट्राबेरी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

जिले में आवास प्लस योजना के तहत आवास निर्माण नहीं करनेवालों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। राशि का उठाव नहीं करनेवाले 980 लाभुकों के विरूद्ध नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है। इसके अलावा 3311 लाभुकों पर लाल नोटिस जारी किया गया है। वहीं 5266 लाभुकों को उजला नोटिस जारी किया गया है। जिले में आवास प्लस योजना के तहत 39 हजार 224 आवास निर्माण का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध 35 हजार 877 आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। लक्ष्य के विरूद्ध मात्र 403 आवास की स्वीकृति बाकी है। 19 प्रखंडों में लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद दायर जिले के 19 प्रखंड के 980 लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है। इसमें ढाका 40,मोतिहारी 100,चिरैया 13,कल्याणपुर 29, केसरिया 65,सुगौली 68, मधुबन 18, हरसिद्धि 39,रामगढ़वा 8 ,कोटवा 70,घोड़ासहन 49,मेहसी 247, पहाड़पुर 97,अरेराज 41,छौड़ादानो 8,फेनहारा 22, बनकटवा 17, पीपराकोठी 21 व संग्रामपुर प्रखंड के 25 लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद की कार्रवाई की गयी है। उप विकास आयुक्त समीर सौरभ ने बताया कि आवास प्लस योजना में राशि का उठाव कर आवास निर्माण नहीं करानेवालों पर कार्रवाई शुरू की गयी है। इसके तहत नीलाम पत्र वाद दायर कर राशि वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा लाल व उजला नोटिस जारी किया गया है।

जिले के आठ बालू घाटों की ई टेंडर बंदोबस्ती होगी। इन आठ बालू घाटों में 75.71 हेक्टेयर रकबा की बंदोबस्ती होगी। बालू घाटों की बंदोबस्ती पांच साल के लिए की जाएगी। वित्तीय वर्ष2023-24 के लिए उक्त बालू घाटों की बंदोबस्ती होगी। इस साल की गयी बंदोबस्ती के अगले साल के लिए लिए कुल टेंडर राशि पर 20 प्रतिशत वृद्धि दर पर राशि जमा करानी होगी। इसी प्रकार तीसरे,चौथे व पांचवें साल में क्रमश कुल टेंडर राशि पर 20-20 प्रतिशत वृद्धि की दर से बंदोबस्ती के लिए राशि जमा करानी होगी। इस निर्धारित नियम का पालन नहीं करने पर बंदोबस्ती रद्द कर दी जाएगी। बालू घाटों की नीलामी के लिए कार्यक्रम निर्धारित बालू घाटों की ई नीलामी लिए कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इसके तहत 11 मार्च को जिला खनन विभाग में ई नीलामी से पूर्व प्री बीड की बैठक व प्रशिक्षण दिया जाएगा। 13 मार्च को निविदा दस्तावेज बिक्री शुल्क 5 हजार रुपये जमाकर निविदा दस्तावेज डाउनलोड किया जाएगा। 19 मार्च को अग्रधन राशि व ऑक्शन प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा करना व निविदा दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। 24 मार्च को तकनीकी निविदा की जांच व मूल्यांकन कर सफल निविदादाताओं की सूची सिस्टम में संबंधित समाहर्त्ता द्वारा अपलोड करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। 27 मार्च को ई नीलामी की जाएगी। जिला खनन विभाग के द्वारा तीसरी बार ई टेंडर के लिए तिथि घोषित की गयी है। इसके पूर्व पकड़ीदयाल, मधुबन के चकनिया, चकिया के बाराघाट व सुगौली के लालपरसा बालू घाट की बंदोबस्ती 92.21 लाख रुपये में की जा चुकी है

मोतिहारी मुफस्सिल थाना के अगरवा मसान चौक पर गोली मारने के लिये निकाले अवैध आर्म्स को युवक से छीनकर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। बदमाश युवक फरार हो गया। बासमनपुर के आकाश कुमार के बयान पर गोढ़वा के जाकिर मियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। आकाश ने आवेदन में कहा है कि आरोपित युवक बाइक से उसके घर पर खोजने आया था। मां व पिता बाहर निकले और गांव के कुछ लोग एकत्र हुये तो वह फरार हो गया। दूसरे दिन अगरवा मसान चौक पर मिल गया तो उससे पूछने पर गोली मारने के लिये आर्म्स निकाल लिया।

मोतिहारी अगरवा मसान चौक से अवैध हथियार बरामद मोतिहारी मुफस्सिल थाना के अगरवा मसान चौक पर गोली मारने के लिये निकाले अवैध आर्म्स को युवक से छीनकर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। बदमाश युवक फरार हो गया। बासमनपुर के आकाश कुमार के बयान पर गोढ़वा के जाकिर मियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। आकाश ने आवेदन में कहा है कि आरोपित युवक बाइक से उसके घर पर खोजने आया था। मां व पिता बाहर निकले और गांव के कुछ लोग एकत्र हुये तो वह फरार हो गया। दूसरे दिन अगरवा मसान चौक पर मिल गया तो उससे पूछने पर गोली मारने के लिये आर्म्स निकाल लिया।

बारात में घुस कर मारपीट करने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी कोटवा थाना क्षेत्र के टलवा गाँव मे बारात में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है,विनोद कुमार सहनी ने थाना में दिए आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गाँव के ही चंदन सहनी,रमेश सहनी,राजन सहनी, उपेंद्र सहनी ने मेरे बहन की शादी के लिए बारात आई थी उसी समय उपरोक्त सभी लोग बारात में घुस कर बाइक को तोड़ने लगे और मना करने पर मेरे साथ मारपीट की गई तथा मेरे मामा राज किशोर सहनी के साथ मारपीट कर पॉकेट से 10 हजार निकल लिए गए ,दूसरे उपेंद्र सहनी के दरवाजे पर गए तो मेरे साथ बेरहमी से मारपीट कर 40 हजार रुपया निकाल लिए आसपास के लोगो के पहुचने पर मेरी जान बच सकी ।

आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों का किया जारहा टीकाकरण बीमारी से मिलेगी छुटकारा कोटवा प्रखंड में कररिया पंचायत के वार्ड नंबर 8 पर पीएचसी के द्वारा प्रथमिक स्वाथ्य केंद्र के निर्देश में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19 पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टिकाकरण किया जारहा है, वार्ड नंबर 8 पर नियमित टिकाकरण के तहद 14 बच्चों एवं 3 गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए टिके दिए गए ,बच्चो में होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारियों मे खसरा,जापानी इंसेफ्लाइटिस, क्षयरोग,निमोनिया,डिप्थीरिया,टिटनेस ,चमकी बुखार सहित कई बीमारिया है ,जिनके बचाव के लिए टिके दिए जारहे है , आशा कर्मी के सहयोग से एएनएम प्रेम लाता द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है ,नियमित टिकाकरण में गर्भवती महिलाओं को कई बीमारियों से बचाव के लिये टिके दिए तथा गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलिया दी गई ।चिकित्सा प्रभारी डॉ गौरव कुमार ने बताया कि नियमित टिकाकरण प्रखंड के सभी पंचायतों में चलाई जा रही है ।