कोटवा के बनबीरवा में दो गुटों के हड़प में दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 4 गिरफ्तार ,जेल भेजा गया कोटवा: थाना क्षेत्र के बनबीरवा में दो गुटों के झड़प में दोनों पक्षो के दर्जनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ,एक पक्ष के सुदामा महतो ने अपने आवेदन में बताया है की मेरे ही गाँव के कलामुद्दीन मिया ने दुकान पर आए तो सीमेंट का बकाया पैसा मांगने पर मारपीट करने लगे तथा दुकान में घुस कर पच्चास हजार रुपया निकल लिए तथा मरे गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिए सुदामा महतो ने 9 लोगो को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है । ,वही दूसरे पक्ष के कलामुद्दीन मिया ने थाना में आवेदन देकर आरोप में बताया है की वनवीरवा बाजार पर सुदामा महतो के दुकान पर गए तो उधर का पैसा मांगने लगे पैसा नही देने पर मेरा बाइक छीन लिए तथा में पॉकेट से 1200 हजार रुपया निकल लिए तथा मेरे साथ चार लोग मारपीट किये विवाद को बढ़ते देख सूचना पर कोटवा थाना पहुच त्वरित करवाई करते हुए दोनों पक्षो के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए ,थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चार लोगों को जेल भेज दिया गया है तथा बाकी लोगो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी फेनहारा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच डॉक्टर पांडे सुशांत के द्वारा किया गया वहीं सभी महिलाओं की जांच के बाद दवा दिया गया और मौके पर डॉक्टर नवीन कुमार डॉ पांडे सुशांत नवल किशोर प्रसाद मोहम्मद फारुक बीएचएम मोहम्मद इफ्तिखार मोहम्मद इमरान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे

फेनहारा थाना क्षेत्र के गोविंदबारा गांव से फेनहारा पुलिस ने छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मारपीट के एक मामले का फरार आरोपी राजू सिंह न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था इस को गिरफ्तार कर मोतिहारी जेल भेज दिया गया है छापेमारी में थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार जमादार राजीव रंजन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे

सुगौली के करमवा में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर निकाली गई जल यात्रा।

एसकेएमसीएच में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मोतिहारी के कुंदन कुमार ने 22 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को प्लाज्मा चढ़ाने के लिए एमसीएच में एडमिट कराया। रात करीब ढाई बजे निर्मला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी भी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी।व निर्मला ने भी दम तोड़ दिया। वह एनीमिया और जॉन्डिस से पीड़ित थी। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने परिजन को शांत कराया। मृतका निर्मला के पति ने अधीक्षक को आवेदन दिया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।

सुगौली केन यूनियन के चुनाव के लिए 13 मार्च को पड़ेगा वोट।

शराबबंदी वाले बिहार में होली में शराब की खेप न आए इसको लेकर प्रशासन ने भर सक प्रयास किया, लेकिन तस्कर उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया, इसका खुलासा तब हुआ जब जब एक युवक हाथो में अंग्रेजी शराब की भरी बोतल लेकर डांस करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर प्रशासन का मुंह चिढ़ा रहा है, वीडियो सामने आने के बाद वीडियो को खूब शेयर कर रहे है और तरह तरह की चर्चा कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन युवक की तलाश कर रही है। होली के दिन बंजरिया थाना क्षेत्र के खैरी निवासी विकास जायसवाल ने अपने फेसबुक आईडी से शराब की बोतल के साथ एक वीडियो बना कर अपलोड किया। जिसमें वह शराब की बोतल के साथ डांस करता नजर आ रहा है, इतना ही नहीं विकास के साथ एक और व्यक्ति उसके साथ डांस कर रहा है। शराब की बोतल के साथ डांस का विडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला, लोग उस वीडियो को जम कर शेयर कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो होली के दिन बनाया गया है और विकास शराब की बोतल के साथ डांस करते हुए वीडियो बनवाया है। उसके खुद से ही अपने एफबी अकाउंट शेयर किया है। किकास के साथ वीडियो में दिख रहा युवक उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है। शराब की बोतल सामने आने के बाद सदर एसडीपीओ ने बताया की वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। उसका जांच कराया जा रहा है। उसे चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मशरूम की खेती ने किसानों के बीच एक अपनी अलग पहचान बनाई है। बड़े पैमाने पर ग्रामीण इसकी खेती से बंपर मुनाफा कमा रहे हैं। सरकार भी किसानों को इसकी खेती के प्रति दिलचस्पी दिखाने के लिए अपने स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार मशरूम कंपोस्ट का बिजनेस शुरू करने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। मशरूम को एक कवक उत्पाद की श्रेणी में गिना जाता है। इसकी खेती कंपोस्ट में की जाती है। अब इसी कंपोस्ट का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार किसानों को अनुदान दे रही है। मशरूम कंपोस्ट यूनिट के लिए अधिकतम इकाई लागत 20 लाख रुपये निर्धारित की है। इसपर कुल 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिल रही है। इस हिसाब से मशरूम कंपोस्ट की इकाई की स्थापना करने के लिए 10 लाख रुपये तक की राशि का अनुदान दिया जा रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि किसानों को मशरूम कंपोस्ट बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अपनी तरफ से सिर्फ 10 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

होली मनाने लगातार घर पहुंच रहे हैं परदेशी।ट्रेन और बसों में आ रही है भीड़।

मोतिहारी होली व शब ए बरात पर विधि व्यवस्था को ले जिले में मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश गया है। वैसे स्थल जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटना हुई हो वहां पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। होली में शराब पीने वालों पर प्रशासन व पुलिस की नजर रहेगी। होली पर नकली रंग बचेने वालों की खैर नहीं है। इसपर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। हर थाना स्तर पर क्यूआरटी गठित की जाएगी। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी एसडीओ, डीएसपी, बीडीओ,सीओ, पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। डीएम व एसपी ने संयुक्त आदेश जारी किया है। होली व शब ए बरात पर्व पर विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग को लेकर अनुमंडलवार वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सदर मोतिहारी के लिए डीडीसी समीर सौरभ, सिकरहना के लिए अपर समाहर्त्ता पवन कुमार सिन्हा, चकिया के लिए डीटीओ प्रमोद कुमार, पकड़ीदयाल के लिए अपर समाहर्त्ता सह पीजीआरओ राजकिशोर लाल, रक्सौल के लिए भू अर्जन पदाधिकारी गणेश कुमार व अरेराज अनुमंडल के लिए डीएसओ प्रभात कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की गयी है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी।