Transcript Unavailable.
पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकरिया पंचायत के एराजी टिकुलिया गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने आत्म हत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। मृतका गांव निवासी सहीम अंसारी की पुत्री गुलशन खातून बतायी जाती है। थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि युवती ने आत्म हत्या कर ली है है। जिसको लेकर पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।
चकिया थाना क्षेत्र स्थित रमडीहा गांव में एक महिला की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। मृतिका गौतम कुमार की पत्नी मीरा देवी(22) बताई जाती है। अनुमंडलीय अस्पताल में मृतका के पति गौतम कुमार ने बताया कि उनका ससुलाल सुगौली थाना क्षेत्र के कौआहा गांव में है। जहां से आज वापस आकर उनकी पत्नी ने पंखा चलाने के लिए जैसे ही स्विच में तार लगाई वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गई। स्वजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल लाया,जहां मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम किस कदर ध्वस्त है इसका जायजा लेना हो तो शहर के मठिया जीरात ईदगाह रोड में चले जायें। वार्ड नंबर 12 व 13 को जोड़ने वाली इस प्रमुख सड़क पर नाले का पानी बह रहा है। दोनों वार्ड के घरों का पानी सड़क पर आ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क पर भारी जलजमाव की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि ढाका, पकड़ीदयाल, घोड़ासहन आदि जगहों से आने वाले लोगों का शहर में प्रवेश का यह दूसरा प्रमुख मार्ग है। 3 से 4 हजार स्कूली छात्र जलजमाव से होकर गुजरने को हैं मजबूर जलजमाव से सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है। मठिया जीरात ईदगाह रोड में करीब आधा दर्जन विद्यालय हैं। जिसमें निजी व सरकारी स्कूल शामिल हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब 3 से 4 हजार बच्चों को जलजमाव के कारण आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सरहां स्कूली बच्चे पानी में गिर जाते हैं। जिससे यूनिफार्म भिंग कर गंदा हो जाता है। नाला पूरी तरह ध्वस्त होने से हो रही है समस्यायहां सड़क किनारे बना नाला पूरी तरह ध्वस्त है। जिससे पानी का बहाव नहीं होने से समस्या गंभीर होती जा रही है। नाला निर्माण में बरती गयी अनियमितता का दंश लोगों को झेलना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार, यहां पूर्व में नगर परिषद के द्वारा ईदगाह की ओर से नाला का निर्माण किया गया था। लेकिन घटिया निर्माण के कारण पानी का विपरित बहाव होने से उस नाला का लाभ नहीं मिल सका। पीडब्ल्यूडी से नाला व सड़क का हुआ था निर्माणपीडब्ल्यूडी के द्वारा मठिया जीरात ईदगाह पथ में सड़क व नाला का निर्माण किया गया था। लेकिन नाले का सही से निर्माण नहीं होने से आज धर्मसमाज चौक से ईदगाह होते हुए एनएच तक पूरा नाला ध्वस्त स्थिति में है।
अब साइबर अपराधी भी नई -नई तकनीक ़से खुद को अपग्रेड कर रहे है। साइबर अपराधी यूट्यूब और फेसबुक ़के लिंक को चेंज कर दे रहे है। जहाँ आपको लगता है कि इसमें फोटो और वीडियो है लेकिन क्लिक करते ही आपका पूरा मोबाइल या कंप्यूटर अपराधी ़के नियंत्रण में होता है । फ्रॉड जब चाहेंगे आपके मोबाइल ़के पासवर्ड को चेंज कर देंगे। जब चाहेंगे आपके मोबाइल को फॉरवर्ड कर देंगे यहाँ तक आप जिससे बातें कर रहे है उसको सुनेगे। साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट दीपक कुमार का कहना है कि फ्रॉड आपके हर एक्टिविटी पर नजर लगाए रखेंगे। ऐसे में आप बैंकिंग मोबाइल से कर रहे है तो आपके ही मोबाइल से पैसे ट्रांसफर भी कर देंगे। उनका कहना है कि कई बार अपराधी आज ़के समय मे एनी डेस्क, टीम व्यूर को लोड करा लेते है कुछ स्माल अमाउंट ट्रांसफर करने को कहते है और उनका आई डी पासवर्ड देखकर चंद मिनट मे पैसे खाली कर देते है। सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करा लेते है और आपके पास आये मैसेज साइबर अपराधी ़के पास अग्रसरित हो जाता है ऐसे मे बिनाओटीपी बताये साइबर अपराधी आपके अकॉउंट को खाली करते हैं।
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत 38 दिव्यांगजनों को बैट्री से चलने वाली ट्राईसाईकिल हेलमेट के साथ गुरुवार को प्रदान की गई। इस योजना अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिलें को 2022- 23 में 353 बैट्री चालित ट्राईसाईकिल आवंटित करने का लक्ष्य प्राप्त था, जिसे डीएम की अध्यक्षता मे गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा शत प्रतिशत स्वीकृति दी गयी है। आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक शिवेंद्र कुमार सहित बुनियाद केन्द्र एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सभी कर्मीगण मौजूद रहे।
वीरगंज पुलिस ने वार्ड 16स्थित शंकराचार्य गेट के पास से चितवन के भरतपुर निवासी युवक सुनील यादव को प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है।उसने कमर में उक्त दवा छुपा रखा था।जांच में 300टेबलेट नाइट्रो भेट बरामद हुआ ।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी निर्मल बूढ़ा थोकी ने बताया की मामले में कार्रवाई की जा रही है।
नेपाल के बारा जिला में 13 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,पूर्व पश्चिम राज मार्ग अंतर्गत बारा जिला के निजगढ़ सड़क खंड पर यात्री बस की जांच में उक्त गांजा की बरामदगी हुई। जो सेव के कार्टून में पैक कर रखा हुआ था।मामले में चार लोगों को पकड़ा गया,जिसमें मकवानपुर के मनहरी निवासी राज कुमार उर्फ चंद्र बहादुर मोकतान,झापा के मेची निवासी शंकर दहाल,विनोद पोखरेल और रौतहट के चंद्रपुर के अर्जुन गौतम शामिल हैं।पुष्टि करते हुए बारा जिला के एसपी होविंद्र बोगटी ने बताया कि गांजा समेत बस समेत चारों लोगों को नियंत्रण में कर जांच पड़ताल वे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्कूली बच्चे स्वास्थ्य उपकेंद्रों की निगरानी करेंगे, ताकि किशोर-किशोरियों के साथ ग्रामीणों के भी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में मनमानी नहीं हो। पूर्वी चंपारण समेत 14 जिलों में एडोलसेंट फ्रेंडली क्लब बनेगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने इन जिलों के सीएस को इसको लेकर निर्देश दिया है। इसके लिए हर स्कूल से दो-दो बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर एनएम, आशा इन बच्चों के साथ बैठक करेंगी। बैठक से लेकर बच्चों को ट्रेंड करने तक के लिए राशि आवंटित की गई है। बच्चों का फीडबैक शिक्षा विभाग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को भेजा जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने इसे लेकर निर्देश दिया है। कार्यपालक निदेशक ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इन 14 जिलों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समुदाय स्तर पर जागरूकता लाने को एडोलसेंट हेल्थ एंड वेलनेस डे (एएचडब्ल्यूडी) मनाने के साथ एडोलसेंट फ्रेंडली क्लब बनाया जाना है। भारत सरकार द्वारा अनुमोदित राशि राज्यस्तर से जिले को आंवटित की गई है। एएचडब्ल्यूडी 14 जिलों के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 वर्ग के बच्चों के बीच छह माह के अंतराल पर वर्ष में दो बार किया जाना है। प्रत्येक एएचडब्ल्यूडी मनाने को लेकर 2500 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें सहयोग करने को आशा को प्रोत्साहन राशि 200 रुपये मिलेगा। बच्चों के फीडबैक पर एक्शन नहीं लिया तो होगी कार्रवाई सभी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की मदद से आशा दो पीयर एडुकेटर साथियों का चयन कर उनको प्रशिक्षित करेंगी। एक क्लब में कम से कम 20 पीयर एडुकेटर यानि 20 विद्यार्थी होंगे। ये बच्चे अपने स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरूक करेंगे। बच्चों की जांच से लेकर उनके इलाज पर ये नजर रखेंगे। यही नहीं, उप स्वस्थ्य केन्द्र पर आने वाले ग्रामीणों के साथ भी अगर किसी तरह की गड़बड़ी होती है या इलाज नहीं होता है तो उसकी रिपोर्ट अपने स्कूल के माध्यम स्वास्थ्य विभाग को करेंगे। स्वस्थ्य विभाग बच्चों के फीडबैक पर त्वरित एक्शन लेगा। डीईओ ने कहा कि अगर बच्चों के फीडबैक पर त्वरित एक्शन नहीं होता है तो इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को जाएगी।
खरीफ के मौसम में उन्नत प्रभेदों से खेती के लिए केविके धान का छह भेराईटी किसानों को उपलब्ध कराया है। सूखे व कम पानी में भी अधिक उपज देने से लेकर सुगंधित प्रभेद उपलब्ध हुआ है। केविके खरीफ मौसम में प्रतिकूल मौसम में धान के विभिन्न गुणों वाले बीज वितरित कर रहा है। जिसे काउंटर खोल कर वितरित किया जा रहा है। केविके प्रमुख डॉ. अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीज कृषि विश्वविद्यालय पूसा के न्यूनतम दर पर उपलब्ध हो रहा है।बताया कि उपलब्ध उन्नत प्रभेदों में राजेंद्र भगवती, राजेन्द्र स्वेता, स्वर्णा-1, राजश्री, राजेन्द्र नीलम व राजेन्द्र कस्तूरी है शामिल।
